1. राजभाषा और राष्ट्रभाषा का अंतर स्पष्ट करते हुए बताइए कि एक सशक्त और समर्थ राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी की वर्तमान विकास- स्थिति कैसी है? तथ्य और तर्क के साथ विवेचन कीजिये। -1982

2. राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी के प्रचार, प्रसार और प्रतिष्ठा के प्रति, स्वतंत्रता आन्दोलन के मध्य, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों के योगदान पर विचार कीजिये। 1984

3. स्वातन्त्र्य आन्दोलन काल में हिन्दी राष्ट्रभाषा पद पर आसीन कराने वाली परिस्थितियों का सम्यक मूल्यांकन कीजिये-1984-

4. राष्ट्रभाषा और राजभाषा का अन्तर स्पष्ट करते हुए हिन्दी प्रचार आन्दोलन का परिचय दीजिये। 1991

5. राष्ट्रभाषा हिन्दी के विकास में हिन्दीतर भाषियों की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। 1993

6. बहुभाषिक स्थिति में संपर्क-भाषा के रूप में हिंदी की मान्यता पर अपने विचार व्यक्त कीजिये। -1999

7. ‘राष्ट्रभाषा’ को परिभाषित करते हुए भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी के विकास पर विचार कीजिए। 2000

8. राष्ट्रभाषा हिन्दी (टिप्पणी) 2000

9. राजभाषा, राष्ट्रभाषा व सम्पर्क भाषा (टिप्पणी) -2002

10. राजभाषा और राष्ट्रभाषा का तात्विक भेद (टिप्पणी) 2003

11. राष्ट्रभाषा हिंदी  ( टिप्पणी ) 2006

12. दक्षिण भारत और बंगाल के जिन नेताओं ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का सुझाव दिया था, उनके विचारों का विवेचन कीजिए। -2010

13 . स्वतंत्रता आन्दोलन और हिन्दी (टिप्पणी) -2011

14 . राष्ट्रभाषा हिन्दी के आन्दोलन में निम्नलिखित प्रांतों के योगदान पर प्रकाश डालिए:

(अ) महाराष्ट्र

(ब) पंजाब -2012

15 . राष्ट्रभाषा हिन्दी के आन्दोलन में सेठ गोविन्ददास के योगदान पर विचार कीजिए। २०१३

16 . ‘हिन्दुस्तानी’ का परिचय दीजिए। -2014

17 . स्वतंत्रता संग्राम की अवधि में हुए हिन्दी के विकास का परिचय दीजिए। -2015

18 . राष्ट्रभाषा के प्रचार-प्रसार में महात्मा गाँधी और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की भूमिका स्पष्ट कीजिए। -2016

19 . हिन्दी के प्रचार-प्रसार के आन्दोलन में किन्हीं दो प्रमुख संस्थाओं के योगदान पर प्रकाश डालिये। 2017

20 . विश्व हिंदी सम्मेलनों की सार्थकता पर अपना मत व्यक्त कीजिये। ision 2017

21 . ‘हिन्दुस्तानी’ की पृष्ठभूमि का परिचय दीजिये। 2017

22 . भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय चेतना की मुखर अभिव्यक्ति हिंदी साहित्य में हुई है – सोदाहरण समीक्षा कीजिये 2018

23 . हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में नागरी प्रचारिणी सभा, काशी और दक्षिणी भारत हिंदी प्रचार सभा, चेन्नई ( मद्रास) की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। 2018

 

Read Also – 

हिंदी साहित्य : – टॉपिक अनुसार प्रश्न | UPSC Hindi Literature Previous Year Questions ( PYQ ) Topic Wise

 

UPSC MAINS THE PREVIOUS YEAR’S QUESTION PAPER

 Subject Wise Previous

Year Wise Previous

Topic Wise Previous Year 

FACEBOOK

KOO APP