गूगल का AI चश्मा | Google AI Powered Smart Glasses 

Google AI Powered Smart Glasses 

भविष्य की दुनिया को और प्रभावी बनाने के लिए गूगल ने मेटा को टक्कर देने के लिए अपने वार्षिक प्रोग्राम Google IO 2026 में GEMINI AI से युक्त स्मार्ट ग्लासेस पेश किये है | गूगल ने दो बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर इसको बनाया है| इस लेख में हम जानेंगे की Google का नया AI – Powered Smart Glasses कैसे काम करेंगे |

 

Google AI Powered Smart Glasses 
Google AI Powered Smart Glasses

 

Google का नया AI – Powered Smart Glasses

गूगल ने अपने वार्षिक प्रोग्राम Google IO 2026 में एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस को पेश किया है|  गूगल ने सैमसंग (Samsung) और क्वालकॉम (Qualcomm) के साथ मिलकर एंड्राइड एक्सआर प्लेटफार्म (Android XR Platform) पर आधारित अपने नए स्मार्ट ग्लासेस पेश किये है | जोकि जैमिनी एआई (GEMINI AI) से लैस है |  जिससे यह एक नार्मल चश्मे से एक सुपर-इंटेलीजेंट गैजेट बन जाता है |

कंपनी के अनुसार इन ग्लासेस का मकसद सिर्फ नोटिफिकेशन दिखाना नहीं, बल्कि उपयोगकर्ता को पूरी तरह हैंड्स फ्री अनुभव देना है| कहा जा रहा है| कहा जा रहा है कि यह डिवाइस फ्यूचर में एआई चैंपियन की तरह काम करेगा |

 

Google AI Powered Smart Glasses 

गूगल ने अपने स्मार्ट ग्लासेस को स्टाइलिश बनाने के लिए बहुत काम किया है | कंपनी ने स्मार्ट ग्लासेस को स्टाइलिश, सरल, जो हर दिन पहना जा सके ऐसा डिज़ाइन किया है | इसके लिए गूगल ने जाने-माने आईवीयर ब्रांड जेंटल मॉन्स्टर (Gentle Monster) और वार्बी पार्कर (Warby Parker) के साथ सहयोग किया है|

ये दोनों ब्रैंड्स जेंटल मॉन्स्टर (Gentle Monster) और वार्बी पार्कर (Warby Parker) पहली जनरेशन के Android XR ग्लासेस के लिए कई बेहतरीन फ्रेम डिज़ाइन तैयार कर रहे है|

 

Google AI Powered Smart Glasses कैसे आएंगे | 

गूगल के अनुसार ये स्मार्ट ग्लासेस दो केटेगरी में आएंगे –

1 . ऑडियो ग्लासेस (Audio Glasses ) – 

इनमे फ्रेम के अंदर ही स्पीकर लगे होंगे, जो यूजर के सवालो का बोलकर (ऑडियो के माध्यम से ) जवाब देंगे | यह वैरिएंट इसी साल लांच होगा|

2. डिस्प्ले  ग्लासेस (Display Glasses ) –

ये ग्लासेस सीधे यूजर की आँखों के सामने स्क्रीन पर जरूरी जानकारियां और टेक्स्ट दिखा सकेंगे|

 

Google AI Powered Smart Glasses कैसे काम करेगा | Work of Google AI Powered Smart Glasses

गूगल के इस  स्मार्ट ग्लासेस को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योकि इन्हे चलाने के लिए यूजर को जेब से मोबाइल  निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस वॉईस कमांड अर्थात आवाज़ या फ्रेम पर दिए गए टच कंट्रोल से यह आसानी से एक्टिव हो सकता है| 

इसके अलावा यह इतना स्मार्ट होगा कि अगर यूजर को सामने कोई भी वस्तु या जगह दिख रही हो, तो इसके बारे में पूछने पर सीधे इसके बारे में बता देगा|

इसके साथ ही रास्ता देखने के लिए मोबाइल में मैप देखने की जरुरत नहीं होगी, यह चश्मा आपकी लोकेशन और आप किस तरफ देख रहे है, उसके आधार पर आपको सीधे मुड़ने और आगे बढ़ने के निर्देश देता रहेगा|

इसकी मदद से आप बिना हाथ लगाए मैसेज भेज सकते है, फ़ोन कॉल अटेंड कर सकते है साथ ही पीछे छूटे हुए मैसेज की शार्ट समरी या सारांश भी सुन सकते है |

इसके साथ ही गूगल ने लाइव ट्रांसलेशन फीचर को इस डिवाइस की सबसे खास तकनीक बताया है| क्योंकि यह सामने वाले व्यक्ति की भाषा को पलक झपकते ही ट्रांसलेट कर सकता है| इतना ही नहीं यह बोलने वाले के वास्तविक आवाज़ और लहजे को भी मैच कर सकता है|

इसके अलावा अगर आप किसी विदेशी होटल में है, तो यह वहां का मेन्यू कार्ड या साइन बोर्ड की इशारा करके उसका अनुवादित टेक्स्ट अपने कानों में सुन सकते है|

यह डिवाइस मात्र ट्रांसलेशन तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह यूजर की एक आवाज़ पर फोटो और वीडियो भी कैप्चर कर सकता है| इसके साथ ही गूगल ने इसमें नैनो बनाना AI – पॉवर्ड एडिटिंग फीचर भी जोड़ा है, जो कैप्चर की गयी इमेजेज को तुरंत बदलने की क्षमता रखता है|

Android XR Platform सिर्फ गूगल ऍप्स तक सिमित नहीं है| कंपनी ने साफ कहा है कि इन ग्लासेस को उबर, डोरडैश और भाषा सीखने वाले ऍप जैसे थर्ड पार्टी एप्स का भी सपोर्ट मिलेगा, इससे यह चश्मा एंड्राइड और आइओएस दोनों तरह के स्मार्टफोन्स के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकेगा|

Google AI Powered Smart Glasses

 

UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू-कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND

भारत सरकार अधिनियम 1919 | Government of India Act 1919 In Hindi

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947  | Indian Independence Act 1947 In Hind | important Act In Indian History

SHG ( स्वयं सहायता समूह ) क्या है , लाभ , मुद्दे। SHG Self Help Group UPSC Hindi | GS- 2 Important Topic

Salient Features Of Indian Society in Hindi | भारतीय समाज की प्रमुख विशेषताएँ | GS-1 Important topic

 

FOLLOW US :

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

INSTAGRAM

TWITTER