1. देवनागरी लिपि का संक्षिप्त परिचय देते हुए हिन्दी भाषा के मानकीकरण में उसके योग पर प्रकाश डालिये। -1981

2. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली खड़ी बोली हिन्दी के मानक रूप का उसकी व्याकरणगत विशेषताओं के साथ विवेचन कीजिये। -1982

3. देवनागरी लिपि के स्वरूप का विवेचन करते हुए उक्त लिपि में लिखित हिन्दी के मानकीकरण की वर्तमान अवस्था  पर विचार कीजिये। 1983

4. देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता के आधार बिंदुओं का उल्लेख करते हुए बताइए कि उसके मानक रूप की प्रतिष्ठा में उसका (लिपि का) क्या योग रहा है? 1984

5. लिपि और भाषा का क्या कोई स्वाभाविक संबंध है? हिन्दी के मानकीकरण में देवनागरी लिपि के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। -1985

6. राष्ट्रलिपि के रूप में देवनागरी लिपि के ऐतिहासिक उत्तरदायित्व की समीक्षा कीजिये। -1986

7. देवनागरी लिपि को किस रूप में वैज्ञानिक लिपि कहा जा सकता है? तर्क सहित उत्तर दीजिये। 1988

8. देवनागरी लिपि के मानक स्वरूप की मीमांसा कीजिये। -1990

9. ‘देवनागरी लिपि में कुछ सुधार अपेक्षित हैं, जिससे वह अपने मूल रूप को खोए बिना, अधिक सुविधाजनक हो सके।’ अपना सुविचारित मत दीजिये। -1992

10. देवनागरी लिपि किस रूप में अधिक मान्य लिपि हो सकती है? सुझाव दीजिये। -1994

11. सर्वमान्य लिपि के रूप में स्वीकृति के लिये देवनागरी लिपि में किन सुधारों की अपेक्षा है?- सुझाव दीजिये। -1996

12. देवनागरी लिपि के कम्प्यूटरीकरण के लिये अपेक्षित सुधारों के सुझाव दीजिये। 1997
13. भाषा के आधुनिकीकरण की त्वरित अवस्था के संदर्भ में देवनागरी लिपि के लिये वांछित मानकता पर विचार कीजिये। -1998

14. देवनागरी लिपि के मानकीकरण के लिये किए गए प्रयत्नों को स्पष्ट करते हुए संगणक यंत्र (कम्प्यूटर) एवं आधुनिक दूरसंचार सुविधाओं को दृष्टि में रखते हुए उसमें आवश्यक सुधारों पर प्रकाश डालिये। -1999

15. देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता (टिप्पणी) -2000

16. नागरी लिपि में सुधार के विभिन्न प्रस्ताव (टिप्पणी) -2002

17. नागरी लिपि की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उसमें अपेक्षित सुधारों पर प्रकाश डालिए। -2004

18. देवनागरी लिपि के ‘गुण-दोष’ की विवेचना कीजिये। -2005

19. वैज्ञानिक लिपि के रूप में देवनागरी लिपि के वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिये। 2006

20. नागरी लिपि सुधार के प्रयास (टिप्पणी) -2008

21. नागरी लिपि का उद्भव और विकास विवेचित करते हुए हिन्दी भाषा के मानकीकरण में उसके योगदान पर प्रकाश  डालिए। -2009

22. देवनागरी लिपि का क्रमिक विकास (टिप्पणी) -2011

23. नागरी लिपि में सुधार के प्रयत्न की दिशा (टिप्पणी) -2012

24. देवनागरी लिपि की विशेषताएँ (टिप्पणी) -2014

25. हिन्दी भाषा के मानकीकरण में नागरी लिपि के योगदान को स्पष्ट कीजिए। -2015

26. देवनागरी लिपि में हुए सुधारों का इतिहास (टिप्पणी) -2015

27. देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता (टिप्पणी) -2017

28. देवनागरी लिपि की विशेषताएँ (टिप्पणी) 2018

 

 

 

 

Read Also – 

हिंदी साहित्य : – टॉपिक अनुसार प्रश्न | UPSC Hindi Literature Previous Year Questions ( PYQ ) Topic Wise

 

UPSC MAINS THE PREVIOUS YEAR’S QUESTION PAPER

 Subject Wise Previous

Year Wise Previous

Topic Wise Previous Year 

FACEBOOK

KOO APP