Major Committees of the Constituent Assembly of India In Hindi | samvidhan sabha ki samitiya
- संविधान सभा के विभिन्न कार्यों को करने के लिए कुछ समितियों का गठन संवधन सभा द्वारा किया गया था।
- संविधान सभा की कुल 22 समितियाँ थीं।
- इनमें से केवल 8 ही सबसे महत्वपूर्ण समितियाँ थीं,
- जबकि शेष छोटी और सहायक समितियाँ थीं।
- 10 समितियां प्रक्रियात्मक मामलों को संभालती थीं।
- 12 समितियां मूल मामलों को संभालती थीं।
प्रमुख समितियां और उनके अध्यक्षों का विविरण निम्न है –
| 1 | समिति | अध्यक्ष |
|---|---|---|
| 2 | संघीय संविधान समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| 3 | संघीय शक्तियों संबंधी समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| 4 | राज्यों (States) संबंधी समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| 5 | प्रक्रिया विषयक नियमों संबंधी समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| 6 | संचालन (Steering) समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| 7 | प्रारूप समिति | डॉ. भीम राव अम्बेडकर |
| 8 | मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों एवं जनजातीय और अपवर्जित क्षेत्रों संबंधी सलाहकार समिति | सरदार वल्लभभाई पटेल |
| 9 | प्रांतीय संविधान समिति | सरदार वल्लभभाई पटेल |
| 10 | (i) मूल अधिकार उपसमिति | जे.बी. कृपलानी |
| 11 | (ii) अल्पसंख्यक उपसमिति | एच.सी. मुखर्जी |
| 12 | (iii) पूर्वोत्तर सीमांत जनजातीय क्षेत्रों और असम के अपवर्जित एवं आंशिक रूप से अपवर्जित क्षेत्रों संबंधी उपसमिति | गोपीनाथ बारदोलोई |
| 13 | (iv) अपवर्जित और आंशिक रूप से अपवर्जित क्षेत्रों (असम के अतिरिक्त) संबंधी उपसमिति | ए.वी. ठक्कर |
| 14 | नागरिकता पर तदर्थ समिति | एस. वरदाचारी |
| 15 | कार्य संचालन (Order of Business) संबंधी समिति | के.एम. मुंशी |
| 16 | सदन (House) समिति | बी. पट्टाभि सीतारमैया |
| 17 | राष्ट्रीय ध्वज संबंधी तदर्थ समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| 18 | संविधान सभा के कार्यकरण (Functions) संबंधी समिति | जी.वी. मावलंकर |
| 19 | वित्त एवं स्टाफ समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| 20 | प्रत्यय-पत्र (Credential) संबंधी समिति / साख समिति | अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर |
| 21 | प्रेस दीर्घा समिति | उषा नाथ सेन |
| 22 | संघ के संविधान के वित्तीय प्रावधानों पर विशेषज्ञ समिति | नलिनी रंजन सरकार |
Read Also –