Delta and Types of Delta in Hindi 

डेल्टा ( What is Delta in Hindi )- 

जब नदी के अन्तिम भाग पर ढलान कम हो जाती है और अवसादों की अधिकता हो जाती है। तो नदी की प्रवाह गति धीमी हो जाती है।  नदी अपने लाये हुए पदार्थों को समुद्र में किनारे पर बिखेर देती हैं। अगर यह भार समुद्र में दूर तक नहीं ले जाया गया हो तो यह तट के साथ ही शंकु के रूप में एक साथ फैल जाता है। इस प्रकार से निर्मित स्थलरूप डेल्टा कहलाता है।

डेल्टा का निक्षेप व्यवस्थित होता है और इनका जलोढ़ स्तरित होता है। अर्थात् मोटे पदार्थ तट के निकट व बारीक कण जैसे – चीका मिट्टी, गाद आदि सागर में दूर तक जमा हो जाता है। जैसे-जैसे डेल्टा का आकार बढ़ता है, नदी वितरिकाओं की लंबाई बढ़ती जाती है और डेल्टा

डेल्टाओं का वर्गीकरण आकृति के आधार पर निम्न प्रकार से  होता है: ( Types of Delta in Hindi )

  1. चापाकार डेल्टा (Arcuate Delta):
  • इस डेल्टा का आकार धनुष या पंखे के आकार के समान होता है।
  • चापाकार डेल्टा विस्तार मध्य में सर्वाधिक होता है।
  • इस प्रकार के डेल्टा में अपेक्षाकृत मोटे तलछट बनते हैं
    जैसे – नील नदी, गंगा का डेल्टा, राइन, नाइजर, ह्वांगहो, इरावदी, वोल्गा, सिंधु, मिकांग, पो, रोन, लीना डेल्टा आदि ।

2 . पंजाकार डेल्टा (Bird’s Foot Delta):

  • इस डेल्टा की आकृति पक्षी के पैर के पंजे की तरह होती हैं, इसीलिए ही इसका नाम पंजाकार डेल्टा हैं।
  • इस आकृति का निर्माण तब होता है जब नदी  का प्रवाह मज़बूत होता समुद्री लहरें कमज़ोर होती हैं।
  • इस डेल्टा का निर्माण नदी के जल द्वारा महीन सामग्री के जमाव के कारण होता है।
  • निक्षेपित जलोढ़ सामग्री नदी को छोटी-छोटी वितरिकाओं में विभाजित करती है। इस प्रकार यह डेल्टा समुद्र तटों पर शायद ही कभी अवस्थित होता है क्योंकि समुद्री लहरें नदी के प्रवाह की तुलना में अक्सर मज़बूत होती हैं।
  • ऐसे डेल्टा को ‘अंगुलीनुमा डेल्टा’ (Finger Delta) भी कहा जाता है।
  • उदाहरण: संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसिसिपी नदी का डेल्टा।
What is Delta and Types of Delta in Hindi
डेल्टा क्या होता है ? डेल्टा के प्रकार | What is Delta and Types of Delta in Hindi for UPSCडेल्टा क्या होता है ? डेल्टा के प्रकार | What is Delta and Types of Delta in Hindi for UPSC

3. अग्रवर्धी डेल्टा (Cuspate Delta):

इस डेल्टा का निर्माण वहाँ होता है जहाँ तलछट का जमाव मज़बूत तरंगों के साथ एक सीधी तटरेखा पर होता है। लहरें तलछट को धक्का देती हैं जिससे बाहर की तरफ दाँत जैसी आकृति का निर्माण होता है।

उदाहरण: इटली की टाइबर नदी का डेल्टा।

4 . एश्चुअरी डेल्टा (Estuarine Delta):

  • एश्चुअरी डेल्टा (Estuarine Delta) का  निर्माण जलमग्न नदियों के मुहाने पर एश्चुअरी के किनारों पर जमाव के कारण होता है।
  • उदाहरण: फ्राँस की सीन नदी, भारत की नर्मदा एवं तापी/ताप्ती नदियाँ।

5 .लैकुसट्राइन डेल्टा (Lacustrine Delta):

  • इस डेल्टा का निर्माण तब होता है जब एक नदी झील में मिलती है ।
  • उदाहरण: आयरलैंड की लफ लीन नदी (Lough Leanne River) का डेल्टा।

6 . रूण्डित डेल्टा (Truncated Delta): 

  • नदी के निक्षेपण से निर्मित डेल्टा को जब समुद्र की लहरें एवं महासागरीय धाराएँ अपनी क्षरणकारी प्रक्रिया के माध्यम से  नष्ट कर देती हैं । इस प्रकार नष्ट किये गए एवं विच्छेदित डेल्टा को ‘रूण्डित डेल्टा’ (Truncated Delta) कहा जाता है।

7 . परित्यक्त डेल्टा (Abandoned Delta):

  • जब नदी अपने मुहाने से स्थानांतरित होकर किसी अन्य जगह पर अपना जल गिराती है तो नदी द्वारा बनाया गया पूर्व डेल्टा ‘परित्यक्त डेल्टा’ कहलाता है।
  • उदाहरण: चीन का यलो (Yellow) नदी डेल्टा, भारत में हुगली नदी द्वारा निर्मित गंगा डेल्टा का पश्चिमी भाग

 

What is Delta and Types of Delta in Hindi for UPSC

 

भारत के गवर्नर जनरल तथा वायसराय | List of Governor-General of India | List of Viceroys in India (1858 to 1947) in Hindi

 

Biography of Netaji Subhas Chandra Bose in Hindi | नेताजी सुभाष चंद्र बोस : जीवनी | पराक्रम दिवस

महात्मा गाँधी जी के रचनात्मक कार्य क्या थे ? रचनात्मक कार्यो का उद्देश्य व महत्व | Mahatma Gandhi’s Constructive Programs in Hindi

उधम सिंह : जीवनी | Biography of Sardar Udham Singh in Hindi

 

जीवनी : अरबिन्दो घोष | Biography of Shri Aurobindo Ghosh in Hindi | Aurobindo Ghosh ki Jeewani in Hindi | Biography of Shri Aurobind in Hindi

 

स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बंधित कुछ मुख्य तथ्य या घटनाएँ एवं उनके वर्ष | List of Important Events During The Indian Freedom Struggle [1857-1947]

 

कश्मीर के महान सम्राट ललितादित्य मुक्तापीड |  Kashmir Ruler Lalitaditya Muktapida , the Alexander of India in Hindi

Read Also –