26 दिसंबर – 01 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 26 DECEMBER TO 01 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

Weekly Current Affairs in Hindi

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स।

https://youtu.be/2fJtK2SYFJY

  • उत्तर प्रदेश में झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा।

 

  • पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ‘ वन नेशन-वन ग्रिड-वन फ्रीक्वेंसी ’ ,  नेशनल ग्रिड के संचालन की वर्षगाँठ मनाई।

 

  • केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान आज से पढ़े भारत अभियान का शुभारंभ करेंगे।  यह सौ दिन का अभियान हैं। –  इस अभियान मे बच्‍चों, शिक्षकों, अभिभावकों, समुदाय और शैक्षिक प्रशासन सहित सभी हितधारकों को राष्‍ट्रीय तथा राज्‍य स्‍तर पर शामिल किया जाएगा।

 

  • प्रधानमंत्री द्वारा मेरठ में मेजर ध्‍यानचंद खेल विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी गई। मेरठ के सरधना कस्‍बे में सलावा और कैली गांवों में , यह विश्‍वविद्यालय स्‍थापित किया जा रहा है।

 

  • विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

 

  • भारत ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया है।

 

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समग्र नागालैंड में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम ’ (AFSPA) को छह माह अतिरिक्त समयावधि के लिये विस्तारित कर दिया है।

 

  • भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश के महू में स्थित एक सैन्य इंजीनियरिंग संस्थान में एक ‘ क्वांटम कंप्यूटिंग ’ प्रयोगशाला और ‘ कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र ’ स्थापित किया है।

 

  • ‘राष्ट्रीय नस्ल संरक्षण पुरस्कार’ वर्ष 2021  केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय’ (AICRP) के तहत ‘अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना’ (KVASU) को प्रदान किया गया है। ‘

 

  •  सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति विरल देसाई को दुबई में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल एन्वायरनमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन सिटीज़न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। विरल देसाई  , ग्रीनमैन’ के नाम से मशहूर हैं।

 

  • मिस्र’ ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ (NDB) का नौवाँ सदस्य बन गया है।

 

  • भारत जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता करेगा।

 

  • नासा ने अगस्त 2022 में ‘साइके मिशन’ को लॉन्च किये जाने की घोषणा की है। यह ‘मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट’ में ‘16 साइकी’ नामक एक विशाल धातु क्षुद्रग्रह की खोजबीन करने के लिये लॉन्च पहला  मिशन होगा।

 

  • बेल्जियम सरकार आगामी तीन वर्षों (वर्ष 2025 तक) में देश के सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने की घोषणा की है।

 

  • भारतीय ऑफ स्पिनर ‘ हरभजन सिंह ’ ने  क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।

 

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

  • 27 दिसंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महामारी तत्परता दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2020 में किया गया था।

 

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

 

Read Also – 19 दिसंबर – 25 दिसंबर पुरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 19 December to 25 December Weekly Current Affairs in Hindi

 

Read Also – प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

Read Also – प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

Read Also – प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना | PM-GatiShakti Yojna in Hindi | Masterplan of PM-GatiShakti Yojna in Hindi