19 दिसंबर – 25 दिसंबर पुरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 19 December to 25 December Weekly Current Affairs in Hindi

Weekly Current Affairs in Hindi

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स।

https://youtu.be/J7X0IqJE4-c

  • मध्य प्रदेश के ‘पन्ना टाइगर रिज़र्व’ में पहली बार एक ‘इंडियन डेज़र्ट कैट’ को देखा गया है। ‘इंडियन डेज़र्ट कैट’ को एशियाटिक वाइल्ड कैट या एशियन स्टेपी वाइल्ड कैट के नाम से भी जाना जाता हैं।

 

  • 18 दिसंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

 

  • संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को ने हैती के पारंपरिक सूप को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची’ में शामिल कर लिया हैं।

 

  • भारतीय शटलर ‘किदाम्बी श्रीकांत’ ने हाल ही में ‘बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है
Weekly Current Affairs
Weekly Current Affairs
  • 21 दिसंबर, 2021 को ‘वीरा रानी अब्बक्का उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। रानी अब्बक्का, उल्लाल की पहली तुलुव रानी थीं। उन्होंने 16वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में पुर्तगालियों से युद्ध लड़ा था।

 

  • 21 दिसंबर को भारत समेत कई देशों में सबसे छोटा दिन होता है। ऐसा केवल पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध के देशों में ही होता है। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में सबसे बड़ा दिन होता है।

 

  • S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (S-400 Air Defence Missile System) की पहली स्क्वॉड्रन को पंजाब सेक्टर में तैनात करने जा रही है। एस-400 ट्रायम्फ रूस द्वारा डिज़ाइन की गई एक गतिशील और सतह से हवा में मार करने वाली (Surface-to-Air Missile System- SAM) मिसाइल प्रणाली है

  • वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

 

  •  ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’ (DRDO) ने एक नई स्वदेशी रूप से विकसित सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया है।

 

  • प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है जिनका जन्म 22 दिसंबर, 1887 को हुआ था।

 

  • ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्‍य के दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएँ उपलब्‍ध कराने हेतु ‘मुख्‍यमंत्री वायु स्‍वास्‍थ्‍य सेवा-एयर एम्‍बुलेंस’ की शुरुआत की है।

 

  • भारत में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।  यह दिवस भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया जाता है। चौ

 

  • दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में पहला ‘शिक्षक विश्वविद्यालय’ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

 

  • 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।

 

  • गहिरमाथा, देवी नदी के मुहाने और रुशिकुल्या में भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण’ (ZSI) के शोधकर्त्ता   ‘ओलिव रिडले’ कछुओं की टैगिंग कर रहे हैं।

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

READ ALSO – 

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

प्रधानमंत्री जनधन योजना   | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना | PM-GatiShakti Yojna in Hindi | Masterplan of PM-GatiShakti Yojna in Hindi

गेमिंग डिसऑर्डर क्या हैं | गेमिंग डिसऑर्डर के नुकसान | What is Gaming Disorder in Hindi