02जनवरी – 09 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स |  02  JANUARY – 09  JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

Weekly Current Affairs in Hindi / January Current Affairs in Hindi  

 

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स। 02  JANUARY – 09  JANUARY Weekly Current Affairs in Hindi

 

https://youtu.be/tIk4GDx2v5o

 

  • पर्यावरण डीएनए ( E- DNA)

जानवर अनेक प्रकार से पर्यावरण में डीएनए को छोड़ते हैं, जैसे कि  सांस,  मल, लार आदि के माध्यम से,  इन नमूनों को ही पर्यावरण डीएनए  कहा जाता हैं।

 

  • स्टीफन हॉकिंग

8 जनवरी 2022 को लेखक और भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग की 80वीं जयंती मनाई गयी।  इस पर गूगल ने उनको एनिमेट एनीमेटेड डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

  • ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल को राष्ट्र को समर्पित किया है। यह प्रत्येक 4 सेकंड में बिजली संयंत्रों को सिग्नल भेजता है। जिससे बिजली की व्यवस्था में फ्रीक्वेंसी और विश्वसनीयता को बनाए रखने में सहायता प्राप्त होती हैं।

 

  • ओपन रॉक संग्रहालय

हैदराबाद में भारत की पहली ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया हैं।  इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में किया। इस उद्घाटन में भारत की लगभग 35 अलग-अलग प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया है। इनकी उम्र तकरीबन 3.3 बिलियन वर्ष के लगभग 55 मिलियन वर्ष के आसपास हैं।

 

  • भारत में चीतों की वापसी

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भारत में चीतों की वापसी के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना के अनुसार अगले 5 वर्षों में 50 चीतों को भारत में लाया जाएगा।

 

  • सी ड्रैगन 22 अभ्यास

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और दक्षिण कोरिया की नौसेना ने प्रशांत महासागर में यह अभ्यास शुरू किया हैं।

 

  • ब्रांड इंडिया अभियान

इस अभियान का उद्देश्य बाजारों में सेवाओं और उत्पादों के निर्यात को गति देना है। यह अभियान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से किया जाएगा।

 

  • कोप्पल टॉय कलस्टर

यह देश में इस तरह की पहली आधारभूत अवसंरचना होगी,  जिसमें खिलौने बनाने ,उपकरण बनाने, पेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेजिंग, तथा अन्य उपकरणों के विकास से संबंधित क्षमताओं की संपूर्ण मूल्य श्रंखला मौजूद होंगी।  यह कलस्टर कर्नाटक में मौजूद होगा।

 

  • विश्व युद्ध अनाथ दिवस

इस दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 6 जनवरी को विश्व भर में किया जाता हैं।  इस दिवस का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है , जो उन बच्चों से संबंधित हैं जो युद्ध के कारण अनाथ हो गए हैं।

 

  • कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी

इस सेंटर का उद्घाटन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया हैं।

 

  • 5G माइक्रोवेव अवशोषक 

यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

 

  • विश्व ब्रेल दिवस

4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस का आयोजन किया जाता है । दुनिया में ब्रेल लिपि के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

  • संत कुरियाकोस  इलियास जावरा

3 जनवरी 2022 को इनकी 150 वी पुण्यतिथि मनाई गई।  इनका जन्म 10 फरवरी 1805 में त्रावणकोर के जिले अलिप्पी में हुआ था।  इन्होंने 19वीं शताब्दी में केरल में आध्यात्मिक शैक्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक सुधार हेतु अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

 

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) स्थापना दिवस

1 जनवरी 2022 को डीआरडीओ का 64 वा स्थापना दिवस मनाया गया।

 

02जनवरी – 09 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स |  02  JANUARY – 09  JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

     

Read Also :

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

 प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना | PM-GatiShakti Yojna in Hindi | Masterplan of PM-GatiShakti Yojna in Hindi

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL