10 जनवरी – 16 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 10 JANUARY – 16 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

Weekly Current Affairs in Hindi / January Current Affairs in Hindi  / 10 JANUARY – 16 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

https://youtu.be/5kHpIKyEHdg

 

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स। 10 JANUARY – 16 JANUARY Weekly Current Affairs in Hindi

 

  •  स्टार्टअप इंडिया नवाचार सत्ता सप्ताह

 

10 जनवरी से 16 जनवरी तक पहले स्टार्ट अप इंडिया नवाचार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 

  • वीरगाथा परियोजना

 

आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान वीरगाथा परियोजना का आयोजन किया जा रहा है। यह परियोजना देश के स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है। जिसमें बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया जाएगा।

 

  • प्रवासी भारतीय दिवस 2022

 

हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिन्हित करने हेतु मनाया जाता है।

 

  • वीर बाल दिवस

 

26 दिसंबर को अंतिम सिख गुरु,  गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों ‘साहिबजादे’ के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

 

  • विश्व हिंदी दिवस

 

हर साल विश्व हिंदी दिवस का आयोजन 10 जनवरी को किया जाता है।  10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी सम्मेलन की वर्षगांठ पर हर साल विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।

  • फिनटेक विभाग

 

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने एक आंतरिक फिनटेक विभाग की स्थापना की है। इसके तहत देश में गतिशील रूप से बदलते वित्तीय परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ( AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

  • राष्ट्रीय युवा दिवस

 

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

 

  • हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022

 

इस सूचकांक में भारत को 83 वा स्थान प्राप्त हुआ है। जापान और सिंगापुर ने सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। अफगानिस्तान और इराक ने सबसे खराब पासपोर्ट रखने की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

 

  •  नए अध्यक्ष – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन “इसरो”

 

वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको अंतरिक्ष सचिव भी नियुक्त किया गया है। डॉक्टर सोमनाथ प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक है।

 

  • मणिपुर को त्रिपुरा से जोड़ने वाली पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस

 

इस जन शताब्दी एक्सप्रेस को 8 जनवरी 2022 को वीडियो लिंक के माध्यम से रवाना किया गया है । यह जन शताब्दी एक्सप्रेस मणिपुर राज्य को असम के रास्ते त्रिपुरा से जोड़ेगी।

 

  • मिशन अमानत

 

मिशन अमानत की पहल पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा की गई है। इस मिशन के तहत रेलयात्री द्वारा अपना खोया हुआ सामान वापस प्राप्त करना आसान हो सकेगा।

 

READ ALSO – 

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL