July 19, 2026

24 जनवरी – 30 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 24 JANUARY – 30 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

0
Weekly Current Affairs in Hindi

Weekly Current Affairs in Hindi

Weekly Current Affairs in Hindi / January Current Affairs in Hindi  / 24 JANUARY –  30 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

https://youtu.be/tq6YoqldWcU

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स। 24 JANUARY – 30 JANUARY Weekly Current Affairs in Hindi

 

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस

राष्ट्रीय बालिका दिवस का भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को आयोजन किया जाता है ।
भारतीय समाज में व्याप्त लिंगभेद की समस्याओं को दूर करने और उन पर कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

विनोद शर्मा को आपदा प्रबंधन मैं उत्तम कार्य करने के लिए वर्ष 2022 का सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु चुना गया है।
विनोद शर्मा सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं।

 

  • आदि बद्री बांध

आदिबद्री बांध बनाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर जिले में आदि बद्री बांध बनाने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

  • भारत दुनिया में ककड़ी और खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।

 

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का 12 वा  संस्करण मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ” चुनावों को समावेशी सुगम और सहभागी बनाना “ हैं।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस | NATIONAL VOTERS DAY IN HINDI

 

  • असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम वैभव पुरस्कार

श्री रतन टाटा को असम सरकार द्वारा अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम वैभव पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

  • स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल

स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल भारतीय मसाला बोर्ड द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारतीय मसाला निर्यात को और खरीदारों के मध्य एक मीटिंग प्वाइंट के रूप में कार्य करना है।
स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल में खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है।

 

  • लाला लाजपत राय जयंती

28 जनवरी को देश भर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1835 में पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था।

 

  • डाटा गोपनीयता दिवस

दुनिया भर में प्रतिवर्ष 28 जनवरी को डाटा गोपनीयता दिवस का आयोजन किया जाता हैं।
इस वर्ष की थीम है – प्राइवेसी मैटर्स।

 

  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

पर्यटन मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थी – ” ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन “ थी ।
वही जानकारी के लिए बता दें कि विश्व भर में प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

 

  • आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का निर्माण

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में मौजूदा 13 जिलों की सीमाओं का परिसीमन करके 13 नए जिले बनाने की घोषणा की है।

 

  • वीरता पुरस्कार

73 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना के 6 कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया । शौर्य चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
जानकारी के लिए बता दें कि वीरता पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है- गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर।

 

  • सर्वोच्च युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार

परमवीर चक्र
महावीर चक्र
वीर चक्र

 

  • शांति कालीन वीरता पुरस्कार

अशोक चक्र
कीर्ति चक्र
शौर्य चक्र

 

  • प्रदान किए जाने वाले अन्य पुरस्कार

सेना पदक
नौसेना पदक
वायु सेना पदक

 

  • पदम विभूषण पुरस्कार

देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित किया गया है।

 

READ ALSO 

17 JANUARY – 23 JANUARY

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
Twitter