राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान |  National Institute Of Disaster Management In Hindi | NIDM In Hindi

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की स्थापना {(National Institute Of Disaster Management In Hindi | NIDM In Hindi} , आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत की गई है।
यह आपदा प्रबंधन अधिनियम के अध्याय 7 के प्रावधानों के अनुसार गठित एक वैधानिक निकाय है।

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की प्रमुख जिम्मेदारियों में से मानव संसाधन बनाना क्षमता निर्माण करना प्रशिक्षण देना अनुसंधान करना आपदा प्रबंधन परियोजनाओं का दस्तावेजीकरण करना और विधायी परिवर्तनों की पैरवी करना है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान राज्य सरकारों को तकनीकी सहायता भी प्रदान करता है । यह कार्य इसके द्वारा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन केंद्रों के माध्यम से किया जाता है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए तकनीकी संगठनों के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ, शैक्षणिक संस्थानों के साथ , राज्य और स्थानीय सरकारों तथा विदेशों में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ काम करता है तथा इनके साथ मिलकर रणनीतिक साझेदारी का निर्माण भी करता है।

संस्थान का मिशन सभी स्तरों पर आपदा रोकथाम और तैयारी क्षमताओं को बढ़ाकर भारत को अधिक आपदा प्रतिरोधी बनाना है।

Related Post – 

Disaster Management Topics 

 

भारत में बाढ़ की बढ़ती तीव्रता , प्रबंधन , चुनौतियां , प्रयास | Flood Management UPSC Notes In Hindi

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण | National Disaster Management Authority | NDMA UPSC Notes In Hindi  

 

भीड़ प्रबंधन – भीड़भाड़ स्थलों पर आपदाओं के कारण और बचाव । NDMA Guidelines for Crowd Management In Hindi | NDMA Guidelines UPSC Hindi

FACEBOOK

KOO APP