21  फरवरी – 27  फरवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 21 FEBRUARY – 27 FEBRUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

21 FEBRUARY – 27 FEBRUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

Important weekly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स। 21 FEBRUARY – 27 FEBRUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

  • किसान ड्रोन

प्रधानमंत्री ने समग्र भारत में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने हेतु 100 किसान ड्रोन की शुरुआत की है। किसान ड्रोन में कीटनाशकों और पोषक तत्त्वों से भरा एक मानवरहित टैंक होता है।

  • आज़ादी का अमृत महोत्‍सव विशेष सप्‍ताह

विदेश मंत्रालय 21 फरवरी, 2022 से 27 फरवरी, 2022 तक आज़ादी का अमृत महोत्‍सव विशेष सप्‍ताह मना रहा है।

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की छठी वर्षगाँठ

वर्ष 2016 में 21 फरवरी को ही इस मिशन की शुरूआत की गई थी  इसका उद्देश्‍य आर्थिक, सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढाँचा सुविधाएँ प्रदान करके देश में 300 क्लस्टर विकसित करना है।

  • स्‍वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी

प्रख्यात गांधीवादी समाज सुधारक और स्‍वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी का 21 फरवरी,  2022 को असम के गुवाहाटी में निधन हो गया।

  • विश्व पैंगोलिन दिवस

प्रतिवर्ष फरवरी माह के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पैंगोलिन के महत्त्व और वैश्विक स्तर पर इसकी मौजूदा स्थिति को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है।

  • अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस

भारतीय संविधान में 55वें संशोधन (वर्ष 1986) के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बना।

 

21 FEBRUARY - 27 FEBRUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI
21 FEBRUARY – 27 FEBRUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

  • मिज़ोरम राज्य स्थापना दिवस

मिज़ोरम भारतीय संविधान के 53वें संशोधन (वर्ष 1986) के साथ 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 23वाँ राज्य बना था।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज

19 फरवरी, 2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती मनाई गई।

  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस

प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया जाता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) के रूप में मनाया जाता है।

  • उर्दू भाषा में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार

साहित्‍य अकादमी ने उर्दू भाषा के कवि चन्‍द्रभान खयाल को उनके कविता संग्रह ताज़ा हवा की ताबिशें के लिये उर्दू भाषा में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2021 देने की घोषणा की है।

  • जनभागीदारी एम्पावरमेंट’ (Janbhagidari Empowerment) पोर्टल

सरकार ने अपने डिजिटल मिशन के तहत केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में ‘जनभागीदारी एम्पावरमेंट’ (Janbhagidari Empowerment) पोर्टल की शुरुआत की।

  • केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है। यह दिवस केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs-CBIC) द्वारा मनाया जाता हैं।

  • विश्व क्षय रोग दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है।

  • संजीव सान्याल

भारतीय अर्थशास्त्री संजीव सान्याल को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के नए पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • लोकपाल एप

 केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मनरेगा के लिये लोकपाल एप को लॉन्च किया गया है।

  • वीर सावरकर 

हर वर्ष 26 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar) की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

वीर सावरकर : जीवन परिचय । विनायक दामोदर सावरकर जी । BIOGRAPHY OF VEER SAVARKAR IN HINDI । VINAYAK DAMODAR SAVARKAR । 1857 का स्वातंत्र्य समर । The INDIAN WAR of Independence 1857

17 JANUARY – 23 JANUARY

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

 प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER