कैसे कर सकते है खुद पर निवेश। INVEST IN YOURSELF IN HINDI |कैसे करे खुद पर निवेश | निवेश कहाँ करे | nivesh kaha kare | इन्वेस्टमेंट कहाँ करे |


आपने अनेक बार लोगो को निवेश की रणनीतियों को बनाते या इसके बारे में बात करते देखा होगा। निवेश के अनेक माध्यम हो सकते हैं परंतु खुद पर निवेश को सभी माध्यमों में उत्तम समझा गया हैं।  खुद पर निवेश के अनेक तरीके हो सकते हैं। आज वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में कैसे कर सकते है खुद पर निवेश ? ये अत्यंत अहम प्रश्न हैं परंतु अधिकतर लोग इस आधारभूत सवाल पर ध्यान ही नही दे पाते हैं। इस लेख में कुछ सवालो के जवाब जैसे – कैसे कर सकते है खुद पर निवेश। INVEST IN YOURSELF |कैसे करे खुद पर निवेश |


खुद पर निवेश करना (INVEST IN YOURSELF) क्यों आवश्यक – 


इंसान के पास समझ, भावनाएं, बोध होता हैं। जो इंसान को अन्य प्राणियों से भिन्न बनाता हैं। ऐसे में अगर हम इसका प्रयोग करके अपने स्तर को नही बढ़ाते हैं। तो हम शायद इंसान के रूप में प्राप्त जीवन का सही प्रयोग नही कर पा रहे हैं। अगर हम समय के साथ मानसिक बौद्धिक तौर पर विकास नहीं कर रहे है । तो ये एक बौद्धिक प्राणी के लक्षण नहीं हो सकते हैं। जीवन मे परिवर्तन बहुत जरूरी हैं। परिवर्तन भी सकारात्मक होना अति-आवश्यक हैं।  खुद पर निवेश करके हम खुद में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। अगर हम खुद में सकारात्मक परिवर्तन नहीं कर पा रहे है तो समाज भी हमसे ज्यादा जुड़ाव महसूस नहीं कर पाता हैं। अतः कुछ नया पाने, समय के साथ चलने, समय के साथ बढ़ती प्रतियोगिता का मुकाबला करने के लिए खुद पर निवेश अत्यंत आवश्यक हैं।


खुद पर निवेश करने (INVEST IN YOURSELF) के अनेक तरीके बताए जाते है। उनमें से कुछ तरीके के बारे में यहाँ चर्चा करेंगे

1. शिक्षा – 

समय के साथ बौद्धिक क्षमता का विकास करना अत्यंत आवश्यक होता हैं। शिक्षा पर निवेश को उत्तम  निवेश माना जाता हैं। समय के साथ बढ़ते प्रतिस्पर्धा के युग मे कुछ नई शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। यहाँ केवल स्कूल या कॉलेज की ही शिक्षा की बात नही हो रही हैं। यहाँ आम जागरूकता से भी संबंध हैं। समाज कैसे चलता हैं, आर्थिक व्यवस्था के क्या मूल नियम हैं , नागरिक अधिकार क्या हैं आदि विषय मे ज्ञान प्राप्त करते रहना अत्यंत आवश्यक होता हैं। 


2. स्वास्थ्य – 

इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिसपर निवेश करना जरूरी ही नही बल्कि अत्यंत आवश्यक हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तो ये और भी जरूरी हो गया हैं। जहाँ आज भौतिक वादी युग मे शारीरिक श्रम कम हुआ हैं । वही अनेक कारणों से मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा हैं। ऐसे में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बनाएं रखने के लिए स्वास्थ्य पर निवेश अत्यंत आवश्यक हो गया हैं। हम पढ़ाई , व्यापार , काम करते वक्त ये सोचते है कि जीवन मे केवल यही जरूरी है। वो सब भी जितना जरूरी है उससे कही अधिक जरूरी हैं स्वास्थ्य। अतः अनेक प्रकार से स्वास्थ्य पर निवेश किया जा सकता हैं। जैसे – व्यायाम, अच्छा खाना, ध्यान , योग आदि।


3. कौशल विकास –


आज व्यक्ति के पास जितने अधिक कौशल होंगे वो समाज मे उतनी ही दृढ़ता से अपनी जगह बना पाएगा।  वर्तमान में तकनीकी युग में इंसान को किसी न किसी एक कौशल में परंपरागत होना अत्यंत आवश्यक हैं। जिससे वो अपनी जीविका को तो सरलता से चला ही पाएगा साथ ही भविष्य में आने वाली अनेक समस्याओं का सामना करने में भी सक्षम बना रहेगा। अतः कौशल विकास पर निवेश करना भी सही माना जाता हैं। इसके कोई नुकसान न होकर लाभ ही मिलते हैं।


4. रचनात्मकता  ( Creativity )


जीवन मे रचनात्मकता का होना अत्यंत आवश्यक हैं। रचनात्मकता अनेक तरह से जीवन मे सहायक होती हैं। आमतौर पर कहा भी जाता हैं कि रचनात्मकता का विकास करे, आखिर ये इतनी आवश्यक क्यो हैं । आइए जानते हैं कि रचनात्मकता इतनी जरूरी क्यों-रचनात्मकता को एक तरह से दिमाग के व्यायाम के तौर पर भी देखा जाता हैं। जिस प्रकार हमारा शरीर व्यायाम से स्वस्थ रहता हैं। उसी प्रकार रचनात्मकता से हमारे दिमाग मे न्यूरॉन का विकास होता जाता हैं। जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य सही रहता हैं।


रचनात्मकता से जीवन और कार्यक्षेत्र में आने वाली अनेक समस्याओं को हल करने में सहायता प्राप्त होती हैं।  इंसान जितना रचनात्मक होता हैं , वो उतनी ही सरलता और सहजता से जीवन और कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर पाता हैं। कैसे करे खुद पर निवेश के अंतर्गत रचनात्मकता एक अत्यंत अहम और उपयोगी विषय हैं।
कैसे करें रचनात्मकता का विकास- इसके लिए आप दिमाग से कुछ नया सीखने को कहते रहिए मतलब कुछ नया सीखते रहिए जैसे – कला ( ड्राइंग) बना सकते हैं, कोई कविता लिख सकते हैं, कोई नई भाषा सीख सकते हैं आदि अनेक ऐसे तरीके है जिससे रचनात्मकता का विकास होता हैं।


उपरोक्त चर्चा से हमने जाना कि क्यों खुद पर निवेश करना इतना आवश्यक होता हैं और कैसे खुद पर निवेश कर सकते हैं ।  यहाँ अनेक तरीके होते हों खुद पर निवेश करने के जिनमे से कुछ पर हमने चर्चा की हैं। आपसे उम्मीद करते है कि आप भी आज से खुद पर निवेश को प्राथमिकता देंगे चाहे वो कोई भी तरीका हो।

 
 
SEARCH TERMS – कैसे कर सकते है खुद पर निवेश। INVEST IN YOURSELF IN HINDI |कैसे करे खुद पर निवेश | निवेश कहाँ करे | nivesh kaha kare

यह भी पढ़े :-

शिक्षा की अलख जगाता एक आदर्श विद्यालय विवेकानन्द इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा TOP SCHOOL OF ALMORA| BEST SCHOOL OF ALMORA

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना । MUKHYAMANTRI ABHYUDAY YOJANA IN HINDI

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER