Porn Addiction in Hindi – Porn की लत क्या है, कैसे बचे , होने वाले नुकसान / Porn Addiction: Signs, causes, and treatment in Hindi

 

Porn addiction in Hindi

पोर्न की लत ( Porn addiction in Hindi ) एक ऐसी सामाजिक समस्या है जिसके ख़तरनाक दुष्परिणाम के बारे में जानते सभी है परंतु उसपर बात करने की हिम्मत बहुत कम ही कर पाते हैं। पोर्न की लत को भी अन्य सामाजिक बुराइयों जैसे कि ड्रग्स की लत आदि के समान ही समझ सकते हैं। पोर्न की लत से होने वाले नुकसान से ही कुछ अन्य  सामाजिक बुराइया भी जन्म लेती हैं। इस लेख में कुछ डेटा के साथ ये समझने का प्रयास करेंगे कि वैश्विक स्तर पर ये लत किस हद तक अपनी पकड़ बनाएं हुए है। आगे इससे होने वाले नुकसान और इससे बचने के कुछ उपाय भी जानने का प्रयास करेंगे। यहाँ निम्न सवालो के जवाब मिलेंगे –

पोर्न की लत क्या होती है ? / What is Porn addiction in Hindi ?

पोर्न की लत से होने वाले नुकसान क्या है /  Demerits Of Porn addiction in Hindi

पोर्न की लत से कैसे बच सकते हैं  / How to break Porn addiction in Hindi ?

 

 

लत किसे कहते है :- 

 

किसी भी कार्य को एक सीमा से अधिक बार करना या उसमे लिप्त रहना , वह उसमे लिप्त रहने की अधिकता के बाद में  मन  में बार बार उसी कार्य को करने की उत्तेजना होना।  किसी भी कार्य से इस तरह से जुड़ जाना कि उसके नुकसान को जानते हुए भी हम उसे अन्य जरूरी कामों से ऊपर  तरज़ीह देते है। और अनेक प्रयासों के बाद भी सरलता से उसे छोड़ नहीं पाते हैं।

 

 

पोर्न की लत से सम्बंधित कुछ डाटा (Porn addiction in Hindi):

 

पोर्न  की लत की व्यापकता को समझने के लिए हम यहां पर कुछ डाटा का विश्लेषण करेंगे।  कुछ रिपोर्ट के अनुसार कुल डार्क इंजन सर्च कंटेंट में   30% सेक्स से संबंधित सामग्री को सर्च किया जाता है। वही नेट पर कुल डाउनलोड सामग्री का 35% पोर्न मूवी होती है। वही रिपोर्ट यह भी इंगित करती है कि पोर्न  से संबंधित सामग्री देखने में 13 से 19 वर्ष की आयु के युवाओं की संख्या सर्वाधिक होती है। और वही कुल पोर्न  से संबंधित सामग्री देखने में कुल संख्या में महिलाओं की संख्या भी 33% बताई गई है। इन सब तथ्यों के अनुसार यह भी बताया गया है कि महीने में कुछ प्रमुख सोशल सोशल साइट्स पर आने वाले विजिटर्स की संख्या को जोड़ दें तो 1 महीने में उससे भी अधिक विजिटर्स नेट पर पोर्न  से संबंधित सामग्री सर्च करते हैं।  कुछ रिपोर्टों के अनुसार वैश्विक पॉर्न इंडस्ट्री 100 बिलीयन डॉलर की है। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह इंडस्ट्री कितने बड़े स्तर पर कार्य कर रही है।

पोर्न की लत  को कैसे पहचाने :-

 

किसी भी लत  को पहचानने का सबसे सही तरीका यही है कि यदि उस कार्य को करने के बाद भी बार बार उसे ही करने का मन करे।

 

पोर्न की लत से होने वाली समस्याएं :- 

 

पोर्न की लत से अनेक तरह की समस्याएं उत्पन होती है जैसे की सामाजिक , स्वास्थ्य सम्बन्धी , आर्थिक , सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएं आदि। यहाँ पर पोर्न से होने वाली समस्याओं को विस्तार से पढ़ेंगे –

 

  • व्यवहार में परिवर्तन :-

एक रिसर्च में यह पाया गया है कि अधिकतर पोर्न से संबंधित सामग्री में आक्रामकता, गाली गलौज वाला  व्यवहार ,शारीरिक मारपीट आदि के सीन फिल्माए जाते हैं। यह पाया गया है कि जो व्यक्ति पोर्न लत की  आदी होता है उसके व्यवहार में भी यही तथ्य शामिल होते जाते हैं तथा वह भी असली जिंदगी में इसी प्रकार की उम्मीद रखने लगता है। जिसके कारण पारिवारिक संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण भविष्य में अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है । जैसे कि महिला से संबंधित घरेलू हिंसा महिला को एक वस्तु के तौर पर देखना आदि ।

 

  • घरेलू हिंसा :-

ऊपर यह बताया गया है कि किस प्रकार पोर्न की लत घरेलू हिंसा के लिए भी एक जिम्मेदार कारक है। विश्व में महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधों में घेरलू हिंसा एक मुख्य  अपराध है तथा यह एक बड़े स्तर पर होता है।  घेरलू हिंसा के पीछे अनेक कारणों में से  एक कारण पोर्न की लत  भी हो सकता है या कहे की हैं। 

 

  • महिला का वस्तुकरण :-                                                                                                                                                                 

पोर्न  की लत से एक जो सबसे बड़ी समस्या समाज में उत्पन्न होती है वह हैं महिला को एक वस्तु के तौर पर समझने लगता है तथा वह केवल उसको एक भोग की वस्तु समझकर ही उसका भोग करना चाहता है।  जिससे समाज में  अनेक समस्याएं उत्पन्न होने का डर रहता हैं।  जहां पर सहजता के संबंध समाप्त हो जाते हैं और हमारे समाज मशीनीकरण की ओर बढ़ने लगता है। जिससे समाज में बलात्कार,  हिंसा जैसे क्राइम बढ़ते हैं।

 

  • शारीरिक समस्याएं :-

 

पोर्न की लत से अनेक तरह की शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न होती है।

 

  • देश कमजोर बनता हैं :-

 

भारत में वर्तमान में भारत उस दौर से गुजर रहा है। जिसमें भारत विश्व में सबसे युवाओं देशों में से एक है अर्थात भारत की जनसंख्या में सर्वाधिक जनसंख्या युवा पीढ़ी की है। इसे जनांकिकी लाभांश भी बोलते हैं परंतु मुद्दा यह है कि इस जनसंख्या में कितने प्रतिशत युवा आज गलत आदतों से अपने भविष्य को खुद को नष्ट कर रहे हैं।

अगर यह प्रतिशत ज्यादा होता है तो यह जनसंख्या या युवा जनसंख्या देश के विकास में योगदान नहीं कर सकती।   अपनी जनसंख्या के सामर्थ्य , प्रतिभा का पूर्ण रूप से सही फायदा लेने के लिए सामाजिक बुराइयों को कम  करना भी  अत्यंत आवश्यक होता हैं। 

पोर्न की लत से कैसे बचा जाए

 

लत को स्वीकार करे :- 

किसी  भी व्यक्ति को यह स्वीकार करना होगा कि वह पोर्न की लत का आदी है जब तक कोई व्यक्ति समस्या को स्वीकार नहीं कर सकता या समस्या को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है तब तक वह समाधान की ओर नहीं बढ़ सकता है। अतः सबसे पहले यह स्वीकार करें कि उसे पोर्न की लत लगी हुई है। 

 

पोर्न का डाटा अपने से दूर करे :-

पोर्न की लत से  बचने के लिए सबसे पहला उपाय यह हो सकता है कि पोर्न की सामग्री को अपने आसपास से हटा दें । जैसे कि यदि कोई उसको अपने कंप्यूटर या फ़ोन में रखते हैं। तो वहां से डिलीट कर दें । यदि  उसको ऑनलाइन सर्च करता है तो कुछ एप्स और गूगल एक्सटेंशन के माध्यम से  ऐसी साइट्स को ब्लॉक कर सकते हैं। जिससे वह आपको सरलता से उपलब्ध नहीं होगी । यह देखा गया है कि जो चीज तुरंत ही और आसानी से उपलब्ध होती है। उसका प्रयोग ज्यादा से ज्यादा बढ़ता है।   अतः पोर्न से संबंधित सामग्री को खुद से थोड़ा दूर करने का प्रयास करें।

 

इच्छा शक्ति को मजबूत करें :-

इच्छाशक्ति मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।  यदि आपकी इच्छा शक्ति मजबूत नहीं होगी तो जिंदगी में जो  लक्ष्य निर्धारित करते है।  उनको पाने में अनेक समस्याओं का सामना कर सकते हैं।  इसके लिए आप  निचे लिंक पर जाकर इच्छाशक्ति पर लेख को पढ़ सकते है। 

 

READ ALSO –  इच्छाशक्ति क्या हैं व इच्छाशक्ति कैसे बढ़ाए ? स्मार्ट व्यक्ति कैसे अपनी इच्छाशक्ति का कम प्रयोग करके सफ़ल होते हैं। WILL POWER IN HINDI – RESEARCHED BASED PRACTICAL TIPS

 

जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य रखे :- 

जीवन  बड़े लक्ष्य का होना अत्यंत आवश्यक है।  यदि जीवन में कोई बड़े लक्ष्य नहीं है।  तो हमारा जीवन निरर्थक लगता है , जिससे मनुष्य को खालीपन या ऐसा महसूस होता है कि उसके जीवन में कुछ करने को नहीं है।  तो वह इस तरह के अनावश्यक चीजों में लिप्त रहता है।  नशा,  पोर्न आदि ऐसे माध्यम है जिसमें खाली व्यक्ति अपना समय व्यतीत करना चाहता है।  वह इसी को जिंदगी का साध्य मान लेता है परंतु हम को यह समझना होगा कि जिंदगी एक बहुत अनमोल विरासत है।  इसको छोटे- छोटे कर्मों में लिप्त करके बर्बाद नहीं किया जा सकता है।  तो जीवन में एक बड़ा लक्ष्य अवश्य रखें ।   

यह भी पढ़े –   लक्ष्यों के निर्धारण की कसौटी / IMPORTANCE OF GOAL IN LIFE IN HINDI

 

योग व ध्यान करें :-

भारतीय प्राचीन संस्कृति में योग व ध्यान हमें हमारे पूर्वजों द्वारा ऐसे माध्यम दिए गए है  जिनके द्वारा हम अपनी चेतना को ऊपर उठा कर जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।   समाज के लिए देश के लिए बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।  योग व ध्यान हमारी इच्छा शक्ति को मजबूत करने का कार्य करते हैं ।  योग व ध्यान से हम अपनी उर्जा को अपने अनुसार अपने लक्ष्य की ओर निर्धारित कर सकते हैं ।  प्रतिदिन  योग और ध्यान अवश्य करना चाहिए।

 

मैडिटेशन / ध्यान क्या हैं , कैसे करें , इसके फायदे | MEDITATION KAISE KARE , BENEFITS IN HINDI

 

महिलाओं  का  वस्तुकरण मत करें:-

महिला को केवल एक भोग की वस्तु समझना बंद करना होगा।  जब तक हम महिला को एक भोग की वस्तु समझेंगे तब तक इस समस्या का समाधान करना इतना आसान नहीं है।  हम को समझना होगा कि महिला और पुरुष को  केवल एक ही कार्य के लिए निर्मित नहीं किया गया है बल्कि उसके अतिरिक्त भी जीवन में अनेक कार्य करने को होते हैं।  अतः  महिला का वस्तु करण करके भोग की वास्तु समझने से बचे। 

 

पूरे दिन अपने कार्य में व्यस्त रहें:-

यह कहा भी गया है कि हमारा लक्ष्य इतना उच्च होना चाहिए कि हम प्रत्येक पल  उस लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यस्त रहें।  तथा प्रत्येक पल हमारे दिमाग में यह चलते रहना चाहिए कि हम उस लक्ष्य कैसे प्राप्त कर सकते हैं।  यदि ऐसा नहीं है तो अपने लक्ष्य को बढ़ा बनाएं और एक लक्ष्य प्राप्त करने के बाद दूसरे लक्ष्य का निर्धारण करें।  जिससे आप जीवन में व्यस्त रहें और अपने व्यक्तित्व का विकास करते रहें।  यह कहा भी जाता  है कि  खाली मन शैतान का घर। अतः  बड़े से बड़े लक्ष्य निर्धारण कर उसको प्राप्त करने के लिए दृढ़ता और साहस से जुटे रहें और प्रतिदिन प्रत्येक पल उसी लक्ष्य की प्राप्ति में  लगे रहे  जिससे आपको अनावश्यक कार्य करने के लिए समय ही ना मिल पाए।

 

HKT BHARAT के सोशल मीडिया ( social media ) माध्यमों को like करके निरंतर ऐसे और लेख पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे |

FACEBOOK PAGE

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER