UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -3) Exam Question Paper in Hindi | UPSC MAINS GS-3 2019 Question Paper in Hindi

यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -3 |  UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -3) Exam Question Paper


Download UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -3) Exam Question Paper | Upsc Previous Year Mains Question Paper

डाउनलोड यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -3

 

UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -3) Exam Question Paper in Hindi  |

विषय (Subject) : General Studies (GS) Paper -3

साल (Year): 2019

माध्यम (Medium): Hindi

1. उन अप्रत्यक्ष करों को गिनाइए जो भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) में सम्मिलित किए गए हैं। भारत में जुलाई 2017 से क्रियान्वित जी-एस-टी- के राजस्व निहितार्थों पर भी टिप्पणी कीजिए।

2. क्या आप इस मत से सहमत हैं कि सकल घरेलू उत्पाद (जी-डी-पी-) की स्थायी संवृद्धि तथा निम्न मुद्रास्फीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है? अपने तर्कों के समर्थन में कारण दीजिए।

3. एकीकृत कृषि (आई-एफ-एस-) किस सीमा तक कृषि उत्पादन को संधारित करने में सहायक है?

4. जल-प्रतिबलित क्षेत्रें से कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में राष्ट्रीय जल-विभाजक परियोजना के प्रभाव को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

5. जल इंजीनियरी और कृषि विज्ञान के क्षेत्रें में क्रमशः सर एम- विश्वेश्वरैया और डा- एम-एस- स्वामीनाथन के योगदानों से भारत को किस प्रकार लाभ पहुँचा था?

6. भारत की अपना स्वयं का अंतरिक्ष केंद्र प्राप्त करने की क्या योजना है और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को यह किस प्रकार लाभ पहुँचाएगी?

7. तटीय बालू खनन, चाहे वह वैध हो या अवैध हो, हमारे पर्यावरण के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है। भारतीय तटों पर हो रहे बालू खनन के प्रभाव का, विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए विश्लेषण कीजिए।

8. आपदा प्रभावों और लोगों के लिए उसके खतरे को परिभाषित करने के लिए भेद्यता एक अत्यावश्यक तत्व है। आपदाओं के प्रति भेद्यता का किस प्रकार और किन-किन तरीकों के साथ चरित्र-चित्रण किया जा सकता है? आपदाओं के संदर्भ में भेद्यता के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा कीजिए।

9. जम्मू और कश्मीर में ‘जमात ए इस्लामी’ पर पाबंदी लगाने से आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं (ओ-जी-डब्ल्यू-) की भूमिका ध्यान का केन्द्र बन गई है। उपप्लव (बगावत) प्रभावित क्षेत्रें में आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका का परीक्षण कीजिए। भूमि उपरि कार्यकर्ताओं के प्रभाव को निष्प्रभावित करने के उपायों की चर्चा कीजिए।

10. साइबरडोम परियोजना क्या है? स्पष्ट कीजिए कि भारत में इंटरनेट अपराधों को नियंत्रित करने में यह किस प्रकार उपयोगी हो सकता है।

11. यह तर्क दिया जा सकता है कि समावेशी संवृद्धि की रणनीति का आशय एकसाथ समावेशिता और धारणीयता के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाना है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।

12. उत्तर-उदारीकरण अवधि के दौरान, बजट निर्माण के संदर्भ में, लोक व्यय प्रबंधन भारत सरकार के समक्ष एक चुनौती है।

13. अनाज वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं?

14. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रक की चुनौतियों के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

15. भैषजिक कंपनियों के द्वारा आयुर्विज्ञान के पारंपरिक ज्ञान को पेटेंंट कराने से भारत सरकार किस प्रकार रक्षा कर रही है।

16. किसानों के जीवन मानकों को उन्नत करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायता कर सकती है।

17. पर्यावरण से संबंधित पारिस्थितिक तंत्र की वृहत क्षमता की संकल्पना की परिभाषा दीजिए। स्पष्ट कीजिए कि किसी प्रदेश के दीर्घोपयोगी विकास की योजना बनाते समय इस संकल्पना को समझना किस प्रकार महत्वपूर्ण है।

18. किसी भी आपदा प्रबंधन प्रक्रम में आपदा तैयारी पहला कदम होता है। भूस्खलनों के मामले में, स्पष्ट कीजिए कि संकट अनुक्षेत्र मानचित्रण किस प्रकार आपदा अल्पीकरण में मदद करेगा।

19. भारत सरकार ने हाल ही में विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यू-ए-पी-ए-) 1967 और एन-आई-ए- अधिनियम के संशोधन के द्वारा आतंकवाद रोधी कानूनों को मजबूत कर दिया है। मानवाधिकार संगठनों द्वारा विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम का विरोध करने के विस्तार और कारणों पर चर्चा करते समय वर्तमान सुरक्षा परिवेश के संदर्भ में, परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए।

20. उत्तर-पूर्व भारत में उपप्लवियों की सीमा के आरपार आवाजाही, सीमा की पुलिसिंग के सामने अनेक सुरक्षा चुनौतियों में से केवल एक है। भारत-म्यांमार सीमा के आरपार वर्तमान में आरंभ होने वाली विभिन्न चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। साथ ही चुनौतियों का प्रतिरोध करने के कदमों पर चर्चा कीजिए।

UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -3) Exam Question Paper in Hindi | UPSC MAINS GS-3 2019 Question Paper in Hindi

ALSO READ -:

UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper – 4) Exam Question Paper in Hindi |  यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर – 4 

UPSC IAS Previous Year Mains Question Papers in Hindi | विगत वर्षो के यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ; स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति | National Education Policy 2020 ( NEP 2020) in Hindi | NEP 2020 in Hindi

वैदिक काल में नारी शिक्षा की स्थिति। Women education status in Vedic Period in Hindi |

ऑनलाइन शिक्षा : फायदे और नुकसान । ONLINE EDUCATION : Advantages & Disadvantages ।

महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा : बदलाव भी है जरूरी । WOMENS EMPOWERMENT and WOMENS EDUCATION IN HINDIIN HINDI : Change is also important ।

शिक्षा का महत्व | IMPORTANCE OF EDUCATION |

युवा भारत और शिक्षा । विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन अध्यापक की बात अवश्य सुननी चाहिए। YOUNG INDIA AND EDUCATION

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। मातृभाषा और उसका महत्व। Importance Of INTERNATIONAL MOTHER LANGUAGE DAY IN HINDI

बुल्ली बाई एप क्या है? बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai?

मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों को आप चला रहे है या आपको वह चला रहे है ? Are you running mobile phones, digital devices or are they running you ? डिजिटल उपवास | Digital Fast | Effects of Technology in Hindi

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश | BURANSH ; STATE TREE OF UTTARAKHAND| FLOWERS OF BURANSH

चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi

UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू  कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND

Kaafal (काफल) : उत्तराखंड का दैवीय गुणों वाला फल।

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व  फूलदेई  | PHOOL DEI ; A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTEREST

HKT BHARAT YOUTUBE CHAN