बुल्ली बाई एप क्या है? बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai?

 

 

Bulli Bai App in Hindi

बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) पर कई महिलाओं के ट्विटर (Twitter) और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से चुराई गई तस्वीरें लगाई गई हैं। इस एप्लीकेशन (App) पर इन महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाई जाती है।

बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) को लेकर अच्छा खासा विवाद शुरू हो गया है। इस एप को GitHub से डाउनलोड किया जाता है। GitHub एक सॉफ्टवेयर कोडिंग प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है, जहां पर इस तरह के ओपन सोर्स कम्युनिटी एप्लीकेशन मिलते हैं।

इसी बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) पर कई महिलाओं के ट्विटर (Twitter) और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) से चुराई गई तस्वीरें लगाई गई हैं और उनका प्रोफाइल (Profile) दिया गया है, जिसमें उनसे जुड़ी कई जानकारियां मौजूद हैं।

इस एप्लीकेशन (Application) पर इन महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। इनमें कई महिला पत्रकार और दूसरे प्रोफेशन से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं।

Bulli Bai App in Hindi

सुल्ली डील्स एप। Sulli Deals App

 

ठीक इसी तर्ज पर 6 महीने पहले भी एक ऐसी ही एप्लीकेशन GitHub पर लॉन्च हुई थी। इसका नाम सुल्ली डील्स (Sulli Deals) था। इस एप्लीकेशन में भी इसी तरह से कई महिलाओं के पिक्चर्स और प्रोफाइल्स को पोस्ट करके उनकी ऑनलाइन नीलामी (Online Auction) की जा रही थी। तब भी सोशल मीडिया से ही महिलाओं के प्रोफाइल और पिक्चर्स को लेकर उन्हें इस एप्लीकेशन पर अपलोड किया गया था। इसे लेकर कई शिकायतें की गई थीं लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई थी।

 

 

बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi

 

Bulli Bai App in Hindi

बुल्ली बाई ऐप को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद और सफाई का दौर जारी है। कई लोगों ने इस ऐप पर नाराजगी जताई है, वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। लेकिन अगर आप भी यह मानते हैं कि बुल्ली बाई ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए किया जा रहा है, तो आपको सोचने की जरूरत है कि आखिर किस तरह एक संगठित प्रयास के तहत बेवजह निर्दोष लड़कियों और महिलाओं को बदनाम किया जा रहा है व यह कैसे कानून की नजर में एक अपराध की श्रेणी में आता है।

सोशल मीडिया पर बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) को लेकर विशेष वर्ग की आबादी गुस्से में है। हालांकि ‘बुल्ली बाई’ ऐप क्या है और इसे लेकर क्या विवाद है? इस बारे में कई लोगों को ज्यादा पता नहीं है। हालांकि अब तक लोग यह मानते आए हैं कि सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड या लोकप्रिय होने वाला हर कंटेंट सिर्फ मजे और मनोरंजन के लिए होता है और यह कानून अपराध नहीं है। बुल्ली बाई ऐप को लेकर भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसी ही राय जाहिर की है। इन लोगों का मानना है कि इस पर जिन लड़कियों और महिलाओं की तस्वीर लगाकर उनकी बोली लगाई जा रही है यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है।

दरअसल हमारे समाज में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध को लेकर ज्यादा समझ नहीं है, क्योंकि ऐसा माना जाता रहा है कि बलात्कार, छेड़छाड़ और बदसलूकी ही महिलाओं के साथ होने वाले अपराध हैं। जबकि सोशल मीडिया पर एडिट करके लड़कियों की फोटो डालना, उनके खिलाफ कमेंट लिखना और महिलाओं को किसी मुद्दे पर ट्रोल करना, यह सब सिर्फ मनोरंजन से जुड़ा हुआ है। इसी सोच की वजह से सुल्ली या बुल्ली जैसे ऐप को लेकर लोगों की राय है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है।

 

 

Bulli Bai App in Hindi। बुल्ली बाई ऐप में क्या गलत है?

 

बुल्ली बाई ऐप में क्या गलत है इस बात को जानने के लिए यह समझने की जरुरत है: मान लीजिए आप फेसबुक या ट्विटर पर कुछ सर्च कर रहे हैं और अचानक आपके सामने अपनी बहन या किसी रिश्तेदार की लड़की का फोटो आ जाता है और इस फोटो पर कुछ आपत्तिजनक लिखा हुआ मिलता है। या फिर आपकी पत्नी के फोटोग्राफ्स मिलते हैं

सोचिए आपको कैसे लगेगा?

इस ऐप के जरिए कई लोगों की बहनें या पत्नियों के फोटो ट्विटर (Twitter), फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया ऐप पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स अपने मनोरंजन के लिए उन पर गंदे कमेंट कर रहे हैं। बस यहीं से ऑनलाइन हैरसमेंट यानी प्रताड़ना शुरू हो जाती है।

हैरानी की बात है कि इन लड़कियों और महिलाओं को यह तक पता नहीं है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हो रही हैं। कौन लोग हैं जो उनकी फोटो को सोशल साइट्स से चुराकर मनोरंजन के नाम पर इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

बुल्ली बाई ऐप के मामले में भी ऐसा ही हो रहा है। लिंकडिन (LinkedIn) और ट्विटर (Twitter) से मुस्लिम महिलाओं की फोटो ली जा रही हैं और उन्हें गिटहब पर बनाए गए बुल्ली बाई ऐप पर गलत कैप्शन के साथ अपलोड किया जा रहा है। हालांकि इस ऐप के बहुत ही कम ऑनलाइन यूजर्स थे लेकिन ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद यह ऐप देखते ही देखते वायरल हो गया और मुस्लिम महिलाओं व लड़कियों की मानसिक प्रताड़ना का कारण बन गया है।

Bulli Bai App in Hindi

Bulli Bai App in Hindiजानें कैसे बुल्ली बाई ऐप बनाना अपराध :

 

इंडियन पीनल कोड में ऑनलाइन प्रताड़ना को लेकर सीधे कोई प्रावधान नहीं है लेकिन इस तरह के मामले आईटी एक्ट के अंतर्गत आते हैं। इस कानून के तहत बुल्ली बाई ऐप को बनाने वाले लोगों को अपराधी ठहराया जा सकता है। इस कानून के अनुसार सोशल मीडिया से किसी भी व्यक्ति की सहमति या जानकारी के बिना उसका फोटो लेना भी अपराध माना गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ गलत भाषा और गंदे कमेंट्स भी उनकी मानहानि व आत्मसम्मान के खिलाफ होता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 503, 506, 507 और 509 के तहत दोषियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘ बुल्ली बाई ’ ऐप के मामले में मुख्य आरोपी को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। आरोपी एक महिला है और वह बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए 21 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग छात्र को जानती थी, जिसे 10 घंटे की पूछताछ के बाद मुंबई में गिरफ्तार किया गया है।

जबसे यह मामला सामने आया तब से ही इसको लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी और अब इसमें लगातार गिरफ्तारियां की हो रही है। जहां कल इस पूरे प्रकरण की मास्टरमाइंड लड़की को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया, तो वही इस मामले में अब उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है।

Bulli Bai App in Hindi

: Read Also :

 

महामारी की एक और दस्तक। ओमीक्रॉन वैरिएंट। कोरोना वायरस। कोविड-19। COVID-19। CORONA VIRUS। OMICRON VARIANT। OMICRON VIRUS

 

26 दिसंबर – 01 जनवरी पूरे हफ्ते का करंट अफेयर्स | 26 DECEMBER TO 01 JANUARY WEEKLY CURRENT AFFAIRS IN HINDI

 

प्रोटीन आधारित वैक्सीन को मंजूरी | Protein Based Corana Vaccine in Hindi | Benefits of Protein Based Vaccine in Hindi

 

दहेज़ प्रथा – एक सामाजिक अभिशाप और उत्पीड़न की व्यवस्था | Dahej Pratha Par Nibandh | Dowry System in Hindi

 

Porn Addiction in Hindi – Porn की लत क्या है, कैसे बचे , होने वाले नुकसान / Porn Addiction: Signs, causes, and treatment in Hindi

 

‘धड़ीचा कुप्रथा’ – जहाँ कुछ रुपयों के लिए बेच दी जाती हैं लड़किया। Dhadeecha Pratha kya hai | Dhadicha Pratha in Hindi

 

ESSAY On Caste system in India / जाति व्यवस्था क्या हैं, इसके गुण व दोष / What is Caste system in India : Merits and Demerits in Hindi

 

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

 

महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा : बदलाव भी है जरूरी । Women’s Empowerment and Women’s Education : Change is also important ।

 

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

 

Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai? Sulli Deals in Hindi