10 Habits Of Mentally Strong People In Hindi | मानसिक रूप से मजबूत व्यक्तियों की 10 पहचान |

Mentally Strong People

जीवन में अनेक ऐसी आपदाएं या विपत्तियां आती हैं। जब इंसान का हौसला कमजोर पड़ने लगता हैं। परंतु ये भी सत्य हैं कि समाज में एक ही तरह की विपत्ति सभी इंसानों की मानसिकता एक ही तरह का प्रभाव नहीं डालती हैं। बल्कि एक ही स्तिथि में प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव भिन्न भिन्न होता हैं। कोई व्यक्ति एक विपत्ति आने या प्रतिकूल स्तिथि में ही अपने हौसले को ख़त्म कर देता। वही एक दूसरा व्यक्ति उसी विपरीत स्तिथि में ऐसे व्यवहार करता है जैसे कोई विपत्ति आयी ही नहीं हो। ये सब होता हैं भिन्न भिन्न मानसिक शक्ति(Mentally Strong People) के कारण।  10 Habits Of Mentally Strong People In Hindi लेख में अनेक मानसिक रूप से मजबूत ( Mentally Strong People ) व्यक्तियों की सामान्य गतिविधियों या आदतों पर बात करेंगे।  मानसिक रूप से मजबूत ( Mentally Strong People ) व्यक्ति की आदत, अन्य  व्यक्ति की आदत से  कुछ न कुछ तो भिन्न अवश्य होती ही हैं।  Mentally Strong People
 हमारे ब्लॉग पर पहले ही ऐसे कुछ लेख उपलब्ध है जो इच्छाशक्ति प्रबल करके, सकारात्मक व्यक्तित्व या कहे कि सकारात्मक सोच की महत्त्ता को बताते हैं। जो आप नीचे लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
इस लेख में हम मानसिक रूप से दृढ़ व्यक्तित्व ( Mentally Strong People ) की कुछ आदतों के बारे में बताएंगे ।
जिससे हम ये विश्लेषण कर सकते है कि मानसिक रूप से दृढ़ ( Mentally Strong People ) और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की  कार्यप्रणाली , सोच में क्या अंतर होता हैं।

10 Habits of mentally Strong People | मानसिक रूप से दृढ़ व्यक्तित्व की 10 आदतें

1. ( Mentally Strong People ) प्रत्येक परिस्तिथि के लिए पहले ही तैयार – 

मानसिक तौर पर दृढ़ व्यक्ति ( Mentally Strong People ) हमेशा प्रत्येक स्तिथि के लिए खुद को तैयार रखता हैं। ऐसे व्यक्ति कभी ऐसी आशा नहीं करते कि मेरे साथ हमेशा अच्छा ही होगा। अगर कभी किसी कार्य मे वो असफल हो जाए या कोई प्रतिकूल स्तिथि उत्पन्न हो भी जाएं। तो वो कभी ये नही कहेंगे कि ये मेरे साथ नही होना था।
ये सबको मालूम है कि ज़िन्दगी में सुख और दुख आने ही हैं। अतः अगर दुःख आता है तो मानसिक तौर पर दृढ़ व्यक्ति कभी भी क़िसमत को दोष नहीं देते हैं।

2. गलती बार बार नहीं दोहराते- 

चाणक्य के विषय में एक वृतांत प्रसिद्ध हैं कि एक बार उन्हें ढोकर लगी तो उन्होंने उस कारण को ही जड़ से नष्ट कर दिया। उन्होंने पौधे के उस बचे भाग में मट्ठा डाल कर उसको नष्ट कर दिया।
ऐसा ही करते हैं मानसिक रूप से दृढ़ व्यक्ति । अगर उनसे कुछ गलती होती हैं या कुछ समस्या आती हैं। तो वो तुरंत उस समस्या से निकलने के तरीके देखते है और निकलने के बाद उसके कारणों का विश्लेषण करते हैं।
वो पूरा प्रयास करते है कि ऐसा अवरोध जीवन मे दुबारा नहीं आये। और अगर कारण ऐसा है जिसका मूलतः नष्ट किया जा सकता है तो वो नष्ट कर देते हैं।
मतलब ऐसे व्यक्ति जीवन मे गलती बार बार नहीं दोहराते हैं। वैसे कहा जाता है कि इंसान गलतियों का पुतला होता हैं।
परंतु बार बार गलती करके खुद को इंसान बता कर उस गलती से बचना भी कहा तक सही हैं ?

3. जो स्तिथि हमारे नियंत्रण में नहीं , उसकी ज्यादा चिंता नहीं करना –  

जीवन में अनेक कार्य या कहे कि जीवन के भाग ऐसे होते है जिसे हम पूर्ण रूप से नियंत्रित नहीं कर सकते है। ऐसे में अगर हम उनके विषय में हर पल चिंता करते रहेंगे तो अपना समय और ऊर्जा नष्ट करेंगे।
जब बार बार कुछ गलत होता है जो इंसान हौसला खोने लगता हैं। और उसमे नकारात्मकता भर जाती हैं। इसका एक ही समाधान है कि जो स्तिथि हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। उसके विषय मे बिल्कुल भी चिंता नहीं की जाए।

4. मदद और सेवा का गुण – 

मानसिक तौर पर दृढ़ व्यक्ति में मदद और सेवा का भाव मौजूद होता हैं।

5. कोई क्या कहेगा ? ऐसी कोई परवाह ये लोग नही करते हैं-

समाज में एक वर्ग इस वजह से कोई कार्य शुरू नहीं कर पाता हैं कि कोई क्या कहेगा। इससे अनेक व्यक्ति  की प्रतिभा को अपने अंदर ही दफन कर देते हैं। परंतु मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति ऐसी कोई परवाह नहीं करते हैं। वो अपना काम करते रहते हैं।

6.  पिछली बातों पर ध्यान नहीं देते –

ऐसे लोग भूतकाल में हुई घटनाएं या कहे कि पिछली बातों को ज़्यादा सोच कर चिंता नहीं  करते हैं।
ऐसे व्यक्ति पुरानी बातों को सोच कर  वर्तमान में शक्ति और समय व्यर्थ न करके, भविष्य या वर्तमान में अपना 100 % देने में विस्वास रखते हैं।

7. रिस्क लेने से नही डरते- 

ऐसे व्यक्ति जीवन मे जोखिम या कहे कि रिस्क लेने से नही डरते हैं। ये अपनी क्षमताओं और मेहनत पर विस्वास करके जीवन की नई संभावनों को तलाश करते हैं।
रिस्क या जोखिम से सम्बंधित हमारे ये लेख भी अवश्य  पढ़े –

8.  अकेलेपन को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं

अनेक व्यक्ति जीवन मे अकेलेपन को एक क्षाप कि तरह समझते हैं। परंतु मानसिक रूप से दृढ़ व्यक्ति जीवन में कभी भी अकेलेपन से नही डरते हैं। वो अकेलेपन में भी एक सम्भवना तलाश करते हैं।

9. बदलाव को स्वीकार करते हैं- 

जीवन मे बदलाव ही सत्य हैं। आपको इसको स्वीकार करना ही होगा।
अगर आप बदलाव को स्वीकार नही करोगे और उससे पीछा छुड़ाना चाहोगे तो समय से पीछे रह जाओगे।
बदलाव से संबंधित लेख आप नीचे दिए गए लिंक में जाकर देख सकते हो।
मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति हमेशा बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार रहते हैं। ये समय के साथ खुद के व्यक्तित्व विकास से भी पीछे नहीं हटते हैं।
जीवन में बदलाव क्यों जरुरी ये समझने के लिए नीचे लिंक पर पढ़े –

10.  Mentally Strong People तुरंत परिणाम की उम्मीद नहीं करते हैं-

जीवन में अनेक ऐसे कार्य होते हैं जिनका परिणाम साथ के साथ नहीं मिलता हैं। ऐसे में अनेक व्यक्ति ऐसे होते है जिनमे सहनशीलता का अभाव होता हैं। वो प्रत्येक रिजल्ट तुरंत चाहते हैं ऐसे में वो जीवन की अनेक संभावनाओं को नष्ट कर देते हैं।
मानसिक रूप से दृढ़ व्यक्ति सहनशीलता का गुण रखते है जिससे उनके जीवन में संभावनाओं का विकास होता हैं। और वो सामान्य से अधिक पाने के लायक बन जाते हैं।

10 Habits Of Mentally Strong People In Hindi

Search Terms  10 Habits Of Mentally Strong People In Hindi  | 10 habits of successful person |  mansik majboot kaise bane | मानसिक रूप से मजबूत व्यक्तियों की 10 पहचान  |