एयर इंडिया वन | Air India One | Air India I | Air India 1

 

 

Air India One

किसी भी देश का प्रेसिडेंसियल प्लेन उस देश की ताकत, अर्थव्यवस्था एवं पहचान का प्रतीक होती है। अमेरिका (US) के एयर फोर्स वन को दुनिया का सबसे ताकतवर प्लेन कहा जाता है, जो यूएस गवर्नमेंट का आधिकारिक प्रतीक है।

अभी तक भारत के वीवीआईपी के पास कोई भी स्पेशल वीवीआईपी प्लेन नहीं था। अभी तक भारत के प्रधानमंत्री और बाकी वीवीआईपी दो तरह के प्लेन इस्तेमाल किया करते थे। भारत के सभी वीआईपी इंडियन एयरफोर्स के बोइंग 737 का इस्तेमाल किया करते थे।

इन प्लेन को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ मंत्रियों की यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था। विदेश यात्राओं के लिए भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एयर इंडिया के सामान्य हवाई जहाज बोइंग 737 जैसे जेंट्स का इस्तेमाल किया करते थे। इन हवाई जहाजों में कोई भी अग्रिम रक्षात्मक प्रणाली नहीं थी और इनमे यात्रा के दौरान संचार सुविधा भी कुछ हद तक ही सीमित थी।

एयर इंडिया के यह सामान्य हवाई जहाज, अन्य समय में जब वीवीआईपी ड्यूटी में ना हो तो अन्य यात्रियों के लिए उपलब्ध रहते थे। इस तरह के प्लेन को भारतीय सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी माना जाता था।

१ अक्टूबर 2020 को भारतीय वायुसेना ने भारत के नए वीवीआईपी बिजनेस जेट एयर इंडिया वन (Air India One) को अपने का अधिकार में लिया है। जिसको राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा विदेश यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

एयर इंडिया वन (Air India One) हवाई जहाज अमेरिका के फेमस एयर फोर्स वन जेट प्लेन जोकि  अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, की तरह ही है जिसे भारत का एयर फोर्स वन कहा जाता है।

इस भारतीय एयरक्राफ्ट का नाम एयर इंडिया वन (Air India One) रखा गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस हवाई जहाज के बारे में विस्तार से बताएंगे। Air India One | Air India I | Air India 1 | Features of Air India One | Security in Air India One | Air India One in Hindi 

 

 

एयर इंडिया वन | Air India One

 

 

करीब ९०० किमी/घंटे की रफ्तार से हवा में उड़ता अभेद्य किला भारत की नयी रक्षात्मक एवं ताकत का प्रतीक, अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह भारत के प्रधानमंत्री के पास भी एयर इंडिया वन (Air India One) है। अर्थात वह विमान जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति दूसरे देशों का दौरा करते हैं, वो ईमान जिसे हवा में ओपन हाउस कहा जाता है।

सुपर पावर अमेरिका की तरह अब भारत के प्रधानमंत्री एवं वीवीआईपी के पास भी एयर फोर्स वन की ताकत है।

अमेरिका के राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन जैसी क्षमताओं से लेस इस विमान में कई खूबियां है। इस विमान का इस्तेमाल भारत के प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करते हैं। प्रधानमंत्री अब तक अपनी विदेश यात्राओं के लिए एयर इंडिया कॉल साइंस बोईंग-747 का इस्तेमाल करते आये है।

लेकिन अब प्रधानमंत्री एयर इंडिया वन (Air India One) का इस्तेमाल करते हैं, जो हर खतरे से सुरक्षित है और यह भारत की मजबूत नींव का प्रतीक भी है। इस विमान का अपना खुद का मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी है। साथ ही यह विमान self-protection suite और अत्याधुनिक संचार सुविधाओं से युक्त है। इसका संचालन भारतीय वायुसेना करती है।

बेहद सुरक्षित इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगे है, जो दुश्मन के रडार/सिग्नल को जाम कर देता है। इसपर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता है। जानकारी के मुताबिक इस विमान की हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता है। साथ ही यह विमान एक बार में ही भारत से अमेरिका की उड़ान भर सकता है। एयर इंडिया वन (Air India One) सुरक्षा के मामले में अमेरिका के एयरफोर्स वन को टक्कर देता है।

एयर इंडिया वन आसमान में उड़ता वह अभेद्य किला है, जिसे कोई भी मिसाइल नहीं छू  सकती। यह हवा में बना बंकर है, जिस पर न्यूकिलियर अटैक का भी कोई असर नहीं हो सकता। जो दुनिया में कभी भी, कहीं भी संपर्क स्थापित कर सकता है।

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति का एयरक्राफ्ट एयर फोर्स वन अपनी कमाल की खूबियों और सुरक्षा के लिए जाना जाता है, जिसे कोई भी मिसाइल निशाना नहीं बना सकती। अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री का हवाई सफर भी बेहद सुरक्षित, बेहद खूबसूरत और बेहद अत्याधुनिक हो गया है।

 

 

 एयर इंडिया वन की खूबियां | Features of Air India One :-

 

  • बोइंग 777 प्लेन अमेरिका के डलास में तैयार किया गया है।
  • बोइंग 777 को ही एयर इंडिया वन नाम दिया गया है।
  • यह विमान अमेरिका से भारत की लंबी उड़ान को एक बार में ही भर सकता है।
  • प्लेन में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता है।
  • एयर इंडिया वन 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है।
  • एयर इंडिया वन में एक ऑफिस और एक मीटिंग रूम है।
  • इसमें मिरर वॉल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है।
  • एयर इंडिया वन ना सिर्फ बेहतर सेल्फ डिफेंस इक्विपमेंट सिस्टम है, बल्कि यह प्लेन ट्विन इंजन से लैस है जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंजन है।

 

एयर इंडिया वन में सुरक्षा | Security in Air India One :-

 

  • प्लेन के अगले हिस्से में जैमर लगे हुए हैं, जो दुश्मन के रडार/सिग्नल को जाम कर देते है।
  • यह प्लेन हाईटेक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वाली मिसाइलों से बच सकता है।
  • एयर इंडिया वन (Air India One) में एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिससे हवा में भी ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन इंटरप्ट नहीं होता है।
  • प्लेन में हाईटेक मिसाइल सिक्योरिटी सिस्टम है।
  • सुपर एयरक्राफ्ट में इंटीग्रेटेड डिफेंसिव इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट है, जो प्लेन को इलेक्ट्रॉनिक खतरों से बचाता है।
  • इन विमानों में अत्याधुनिक सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन सिस्टम है।
  • यह विमान ग्रेनेड और रॉकेट के हमले झेल सकता है।
  • इसमें 12 गार्डियन लेजर्ड ट्रांसमीटर असेंबली, मिसाइल वार्निंग सेंसर और काउंटर मेजर डिस्टेंसिंग सिस्टम भी है।
  • अमेरिका के डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन एजेंसी ने भी इस विमान को क्लेरेंस दिया है।

 

भारत के प्रधानमंत्री के लिए खास तौर पर ख़रीदे गए इस प्लेन की कीमत लगभग रु 8000 करोड है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा बढ़ने के पीछे अत्याधुनिक रक्षात्मक प्रणाली का होना है, क्योंकि इस विमान में सुरक्षा का सबसे ज्यादा ख्याल रखा गया है।

 

 

READ ALSO : शिकागो संबोधन : स्वामी विवेकानंद जी का विश्व धर्म सम्मलेन में दिया गया विश्व प्रसिद्ध संबोधन | Swami Vivekanand Chicago Speech in Hindi

 

READ ALSO : मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों को आप चला रहे है या आपको वह चला रहे है ? Are you running mobile phones, digital devices or are they running you ? डिजिटल उपवास | Digital Fast | Effects of Technology in Hindi

 

READ ALSO : चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi

 

READ ALSO : लीप वर्ष क्या है व क्यों 29 दिन का होता है ? 1900 वर्ष लीप वर्ष क्यो नहीं हैं ? Leap Year and related facts in hindi

 

READ ALSO : पहाड़ो का दरकना : एक भयावह आपदा का संकेत | Mountain Crevice in Hindi | Pahad Tut Rahe Hai

 

READ ALSO : क्रिप्टोकरेंसी | बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी | Bitcoin Cryptocurrency | Cryptocurrency | Bitcoin | How is Bitcoin made ?

 

READ ALSO : ब्लॉकचेन तकनीक | Blockchain Technology in Hindi | Cryptography | Blockchain Technology UPSC in Hindi

 

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER 

SEARCH TERMS : Air India One | Air India I | Air India 1 | Features of Air India One | Security in Air India One | Air India One in Hindi