How to become a content writer in Hindi ? | कंटेंट राइटर कैसे बने ? | Content Writer kaise bane ?

आपने अनेक बार Content writer /content writing ये शब्द पढ़ा होगा या you tube पर बहुत वीडियो में देखा होगा इस विषय मे बात करते हुए। आज नेट पर सभी विषयों से संबंधित जानकारी की भरमार हैं। आज अनेक भाषा मे अनेक वेबसाइट और ब्लॉग उपलब्ध हैं। जो अलग अलग विषय पर जानकारी देते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन content लिखने को कंटेंट राइटिंग कहते हैं तथा लिखने वाले को कंटेंट राइटर (Content Writer) कहते हैं। content writer
आज डिजिटल युग में अनेक तरह के कौशल की मांग बढ़ गयी हैं। जैसे वेब डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर , SEO एक्सपर्ट आदि। इनमें  कंटेंट राइटर की भी माँग एक बड़े स्तर पर हैं।
जिस प्रकार प्रत्येक कार्य करने के लिए कुछ  मूलभूत जानकारी की आवश्यकता होती हैं। उसी प्रकार कंटेंट राइटर बनने के लिए भी कुछ मूलभूत बातों या तथ्यों को ध्यान रखना जरूरी होता हैं।

कंटेंट राइटर ( Content Writer ) बनने के लिए जरूरी बातें

ये जरुरी नहीं है की आपके पास कोई विशेष  डिग्री या डिप्लोमा होगा तभी आप कंटेंट राइटर बन पाएंगे।  हा ये आवश्यक है कि जिस विषय में आप लिखना चाहते हो उस विषय आपको  अच्छा ज्ञान होना जरुरी हैं।

अन्य  कारक जो आपको एक अच्छा कंटेंट राइटर बना  है , वो निम्न है –

‌1. भाषा का चयन

किसी भी विषय पर लिखने से पहले आपको ये निर्णय लेना होगा कि आप किस भाषा में लिखना चाहते हैं। अगर आप एक से अधिक भाषा मे लिखने में खुद को सहज समझते हैं तो आप ये चुनाव कर सकते है कि आप की रुचि किस भाषा मे लिखने में हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि किस भाषा मे आप अपने विचारों को अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं। उसी भाषा मे लिखें।
आपको सबसे पहले ये ध्यान रखना है कि जब आपका लिखा हुआ कंटेंट पढ़ने वालों को पसंद आएगा। तभी आप को भी फ़ायदा मिलेगा। अतः आप जिस भाषा मे दूसरों को अच्छे से समझा सकते हो उसी भाषा का चयन करें।
आप जिस भाषा का चयन कर रहे हो उस भाषा पर आपकी अच्छी पकड़ भी होना जरूरी हैं। आप ज्यादा अधिक व्याकरण गलतियां न करते हो। भाषा का ज्ञान होना जरूरी हैं।

2. विश्लेषण क्षमता का विकास

जितना जरूरी भाषा का ज्ञान और भाषा पर पकड़ जरूरी हैं । उतना ही ये जरूरी है कि आपकी विश्लेषण क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए।
जिस विषय क्षेत्र में आप लिखना चाहते हो उस क्षेत्र में आपकी विश्लेषण क्षमता अच्छी होनी बहुत जरूरी हैं। जब तक आप किसी स्थिति का सही से विश्लेषण करने में सक्षम नहीं होंगे तब तक आप उस क्षेत्र में अच्छा नही लिख सकते हो।
अगर आप के पास विषय को लेकर खुद की मौलिक सोच नहीं होगी। तब आप कॉपी पेस्ट के सहारे इस क्षेत्र मव ज्यादा लंबे समय तक नही चल सकते।

3‌. जितनी अधिक रचनात्मकता उतना ही अधिक फ़ायदा

(कंटेंट राइटर ,Content Writer )

जितनी अधिक रचनात्मकता होगी इंसान अपने कार्य क्षेत्र में उतना ही अधिक सफल होगा।  रचनात्मकता जीवन मे हर तरह से फायदेमंद होती है। अगर आप रचनात्मकता रखते है तो वो आपके लेखन में भी नज़र आएगी। अतः समय के साथ रचनात्मकता का भी विकास करते रहे।

4. Imagination कल्पना शक्ति

अगर आप कहानी , कविता आदि लिखना चाहते हैं तो आपकी कल्पना शक्ति अत्यंत प्रबल होनी जरूरी हैं। आपकी कल्पना शक्ति जितनी अधिक होगी आप उतने ही सफल content writer भी बन सकते हो।

5. अच्छा कंटेंट राइटर (Content Writer) जिज्ञासा (curosity) बहुत जरूरी

अगर आप कंटेंट राइटर (content  writer ) बनना चाहते हो तो एक जो सबसे जरूरी बात है वो ये की आपमें कुछ नया सीखने की जिज्ञासा होनी जरूरी हैं।
कंटेंट राइटिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे खुद को कुछ दायरों में सीमित करके काम नही चलेगा। आपको कुछ नया सीखने की इच्छा तो रखनी ही होगी साथ ही कुछ नया सीखने के लिए प्रयास भी करने होंगे।
क्योंकि एक अच्छा कंटेंट लिखने के लिए आपको अनेक तथ्यों पर रिसर्च करनी होगी । उस टॉपिक को अच्छे से जानना होगा अच्छे से समझना होगा। ऐसा तभी होगा जब आप मे जिज्ञासा होगी।

६. अच्छे कंटेंट राइटर (content writer ) के लिए जरुरी हैं सामाजिक परिवर्तन को समझना

आज का युग बहुत तेजी से बदल रहा हैं। लोगों की सोच में बहुत बड़े स्तर पर बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में
एक कंटेंट राइटर को इस सामाजिक बदलाव को समझने की इच्छाशक्ति और समझ होनी चाहिए।  किसी वेबसाइट या ब्लॉग को सफल होने के लिए ये जरूरी है कि उसे ये पता हो कि लोग,  कैसा कंटेंट पढ़ना पसंद करेंगे ? आप जितना अधिक जल्दी से सामाजिक परिवर्तन के अनुसार अपने लेखन में भी परिवर्तन करने में सहज होंगे आप उतने ही अच्छे ही कंटेंट राइटर content writer बन सकते हैं।
 अगर आपमें सामाजिक परिवर्तन और पाठकों की पसंद को जानने की क्षमता हैं  तो आप एक सफल कंटेंट राइटर बन सकते हैं।

 ७. अभ्यास करते रहे (Practice  Makes Man Perfect)-

ये सबको मालूम हैं  कि बार बार अभ्यास  करने से ही इंसान का कौशल निखरता है।  चाहे कोई भी कौशल हो उसके लिए अभ्यास  जरुरी हैं।
अपने से ये उम्मीद मत करे कि आप पहली बार में ही एक अच्छा लेख लिख पाएंगे। और  शुरुआत करने से मत डरे जैसा भी लिखा जाए लिखे।  एक बार लिखने की शुरुआत करोगे तो समय  के साथ साथ लेखन में सुधार होता चला जाएगा।
Search Terms – How to become a content writer | content writer Kaise bane | कंटेट राइटर कैसे बने  | कंटेंट राइटिंग कैसे सीखे |  content writer jobs |  content writing kaise sikhe