LNG (Liquefied Natural Gas) | तरलीकृत प्राकृतिक गैस

 

LNG (Liquefied Natural Gas)

हम अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का कई रूपों में उपयोग करते है, जिनमें से CNG (Compressed Natural Gas) और LPG (Liquefied Petroleum Gas) प्रमुख है जिनका उपयोग  हम सामान्‍यत: करते है।

आज का हमारा लेख इसी प्राकृतिक गैस (Natural Gas) के एक प्रकार LNG (Liquefied Natural Gas) तरलीकृत प्राकृतिक गैस पर है। इस लेख के माध्यम से LNG (Liquefied Natural Gas) तरलीकृत प्राकृतिक गैस भविष्य की जरुरत के अनुसार किस प्रकार उपयोग किया जाएगा  और किस क्षेत्र में इसका उपयोग किया जायेगा उस बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे।

हमारे देश में ८० प्रतिशत यातायात एवं ५० प्रतिशत आवागमन वाहनों पर ही निर्भर है। इन वाहनों में प्रचलित रूप से डीजल या पेट्रोल का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है। भारत में डीजल का उपयोग पेट्रोल की तुलना में लगभग ७ गुना अधिक किया जाता है। परिवहन के लिए उपयोग किये जा रहे सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत वाहनों के कारण खासकर शहरों में भारी वायु प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है।

इस खतरे को कम करने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए और पेट्रोल एवं डीजल की निर्भरता काम करने के लिए एक नए ईंधन को बढ़ावा दिया गया।

पेट्रोकेमिकल और कच्चे तेल के आयात पर लगने वाले लगभग ४० हजार करोड़ रूपये बचाने के लिए इलेक्ट्रिक, CNG और LNG से चलने वाले वाहनों को भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र का भविष्य बनाने के लिए भरसक प्रयास किये जा रहे है। आज के आधुनिक युग में CNG का अगला रूप LNG है, जो एक नए ईंधन के रूप में अपना प्रमाण दे चुका है।

 

 

 

LNG (Liquefied Natural Gas) क्या है ?

LNG अर्थात द्रवित प्राकृतिक गैस, एक नया ईंधन (Fuel) जो अत्याधुनिक तकनीक का परिणाम है। यह एक ऐसी प्राकृतिक गैस है जिसे -162 डिग्री सेंटीग्रेट पर क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी से द्रवीकृत किया जाता है। रंगहीन तथा गंधहीन LNG एक पर्यावरण अनुकूल ईंधन है। यह बिलकुल भी विषैला या करोसिन नहीं है।

LNG को लिक्विफाइड नेचुरल गैस कहते हैं। ये नेचुरल गैस होती है। इसे आमतौर पर जहाजों के जरिए बड़ी मात्रा में उन देशों में भेजा जाता है जहां पाइपलाइन का जाना संभव नहीं है।

प्राकृतिक गैस को -160 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करके लिक्विड फॉर्म (तरल) में इस्तेमाल और ट्रांसपोर्टेशन किया जाता है। जिससे कि यह गैसीय मात्रा के मुकाबले 1/600वे हिस्से में रखी जा सके, इसलिए इसे लिक्विफाइड नेचुरल गैस कहते है। जिससे गैस ट्रांसपोर्टेशन में कम जगह इस्तेमाल करती है। नेचुरल गैस से लिक्विफाइड नेचुरल गैस बनाने की प्रक्रिया के दौरान बहुत सारी अशुद्धियां निकल जाती है, इसलिए LNG को प्राकृतिक गैस का शुद्धतम रूप माना जाता है।

 

LNG (Liquefied Natural Gas) भविष्य का ईंधन

जून २०२० में भारत सरकार ने एक डी-रेगुलराइजेसन अधिसूचना के तहत निजी संस्थानों को भी भारी ट्रक एवं अंतराज्यीय बसों को LNG सेवाएं प्रदान करने का अधिकार दिया। एलएनजी योजना के तहत हाईवे किनारे स्टेशन बनाकर ट्रकों एवं बसों को प्राकृतिक  गैस से चलाये जाने का प्रावधान है।

इस योजना की आपूर्ति हेतु आयुर्वेद उत्पाद में कार्यरत बैद्यनाथ कंपनी ने निवेश किया है। अभी हाल ही में नागपुर (महाराष्ट्र) में देश का पहला एलएनजी आपूर्ति केंद्र (स्टेशन) का निर्माण किया गया है।

LNG की प्रकृति ज्यादा ठंडी होती है इसीलिए यह लम्बे समय तक चलने वाले वाहनों के लिए ज्यादा कारगर मानी जाती है। यह डीजल से ३० से ४० फीसदी सस्ती भी होती है। और एक बार टैंक फुल होने के बाद ट्रक या भारी वाहन ६०० से ७०० किमी० सफर कर सकते है।

हमारे देश में लगभग १ करोड़ से अधिक ट्रक है, अगर इनका १० प्रतिशत भी LNG से चलने लगे तो इससे होने वाली बचत का अनुमान लगाया जा सकता है

पर्यावरण के लिहाज से गैस काफी अनुकूल मानी जाती है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में यह कार्बन-डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन-ऑक्साइड, और जैविक गैसे कम उत्सर्जित करती है।

पेट्रोल और डीजल गाड़ी की तुलना में एलएनजी का खर्च कम होता है। इसके अलावा LNG ईंधन के कई लाभ है जैसे- यह एक स्वच्छ ईंधन है, जिससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। LNG की खपत बढ़ाने से कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी। LNG डीजल की तुलना में लगभग ४०% सस्ती है। यह वाहन की इंजन क्षमता को बढ़ाता है। इस नयी तकनीक से रोजगार के भी कई अवसर बढ़ेंगे। 

भारत को गैस आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के दृश्टिकोण को साकार करने में भी मदद मिलेगी। इसे न सिर्फ बस या ट्रक में बल्कि खनन उपकरण और डीजल रेल गाड़ी में भी ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

नयी पीढ़ी का यह ईंधन देश की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। यह एक पर्यावरण पूरक अनुकूल’ ईंधन है जो प्रदूषण के साथ-साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

CNG से LNG क्यों बेहतर है?

वैज्ञानिको के अनुसार CNG के मुकाबले LNG ज्यादा ज्वलनशील होती हैइससे ज्यादा एनर्जी मिलती है मौजूदा समय में कई स्पोर्ट्स कारों में एलएनजी का इस्तेमाल किया जाता हैये काफी सस्ती भी होती है। 

LNG को लेकर सरकार की तैयारी :-

अभी हाल ही में नागपुर (महाराष्ट्र) में देश का पहला LNG आपूर्ति केंद्र (स्टेशन) का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किया है। भारत में LNG आपूर्ति हेतु आयुर्वेद उत्पाद में कार्यरत बैद्यनाथ कंपनी ने निवेश किया है।

देश में आने वाले अगले कुछ सालों में 50 एलएनजी पंप लगाने की तैयारी है देश में एलएनजी स्टेशनों के विकास पर तीन साल में लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगेयह ईंधन देश में लंबी दूरी की यात्रा को पूरी तरह से बदल देगा, लागत एवं कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा

SEARCH TERMS : LNG (Liquefied Natural Gas) | तरलीकृत प्राकृतिक गैस | द्रवित प्राकृतिक गैस | LNG (Liquefied Natural Gas) क्या है ? What is LNG ? LNG

READ ALSO : Aata sata pratha | क्या हैं आटा-साटा कुप्रथा जिसकी वजह से एक 21 वर्षीय विवाहिता ने की आत्म- हत्या।

 

HKT BHARAT के सोशल मीडिया ( social media ) माध्यमों को like करके निरंतर ऐसे और लेख पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे |

FACEBOOK PAGE

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER