Present Indefinite Tense in Hindi / Simple Present Tense in Hindi

 

सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense in Hindi) में सबसे पहले इसकी पहचान करना सीखेंगे। जिन वाक्यों के अंत मे ता हैं, ती हैं, ते हैं आदि आता हैं; उसे सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Tense in Hindi) कहते हैं।
सार्वभौमिक सत्य या कहे कि शाश्वत सत्य या आमतौर पर होने वाली घटना को भी सामान्य वर्तमान काल के अंतर्गत ही रखा जाता हैं। जैसे कि

सूर्य पूर्व में उगता हैं।
कुत्ते भौकते हैं।
हरि रोज सुबह 4 बजे उठता हैं। आदि

 

अब आप सामान्य वर्तमान काल को पहचानना सीख ही रहे है साथ ही अब सामान्य वर्तमान काल को इंग्लिश में कैसे लिखते है ये भी देखते हैं।

Present Indefinite Tense in Hindi
Present Indefinite Tense in Hindi

नियम न – 1-  एकवचन कर्त्ता के साथ क्रिया में s या es (जो भी क्रिया के अनुसार संभव होगा ) जोड़ा जाएगा।
वह जाता हैं।
वह – He
जाना – go
He goes.

वह खाता हैं।
वह – He
खाना – eat
He eats.

 

नियम न – 2 – बहुवचन कर्त्ता के साथ क्रिया ऐसे ही सीधे प्रयोग में लाई जाएगी। उसमे s या es नही लगेगा।

वे जाते हैं।
They go.

वे खाते हैं।
They eat.

 

नियम न – 3- मैं और तुम के साथ भी क्रिया दूसरे नियम के अनुसार ही सीधे आएंगी।

मैं जाता हूँ।
I go.

तुम खाते हो।
You eat.

 

Examples –

वह झूठ बोलता है –                     He lies

होली साल में एक बार आती है – Holi comes once a year

वह मराठी बोलता है-                  He speaks marathi.
सूरज पूरब में उगता है –              The sun rises in the east.

मजदूर दिन भर काम करते हैं –  Labours work all day .

हम कुछ और आगे बढ़ते हैं हम यह जानेंगे कि कुछ ऐसे वाक्य भी हैं।  जिनके अंत में ता हैं, ते हैं , ती हैं, आदि नहीं होता; फिर भी वह Present Indefinite Tense के ही वाक्य होते हैं । उनको आप ही नियमित अभ्यास के बाद खुद ब खुद और तुरंत पहचानने लगेंगे।

जैसे कि –

राम , श्याम से सहमत हैं। –           Ram agree with Shyam
उसमे इच्छाशक्ति का अभाव हैं। –  He lacks will power.

मुझे आपकी मदद चाहिए । –        I want your help

उसे ज़ुखाम की तकलीफ़ हैं ।        He suffers from cold.

नकारात्मक वाक्य  /  Present Indefinite Tense negative sentences rules in Hindi

नकारात्मक वाक्यों में थोड़ा परिवर्तन किया जाता हैं। जैसे कि नकारात्मक वाक्य में क्रिया की पहली अवस्था का ही प्रयोग किया जाता हैं।
तथा नकारात्मक वाक्यों में एक सहायक क्रिया का प्रयोग भी किया जाता हैं। जैसे कि

नियम न – 1 –  एकवचन कर्त्ता वाले वाक्यों में does not का प्रयोग किया जाएगा।
नियम न – २-  बहुवचन वाले वाक्यों में do not का प्रयोग किया जाता हैं।
नियम न-3 –  I  और you के साथ भी do not का ही प्रयोग किया जाता हैं।

राम वहाँ नही जाता हैं।
Ram does not go there.

वे वहाँ नहीं जाते हैं।
They do not go there

मैं वहाँ नहीं जाता हूँ।
I do not go there.

Read Also –

  1.  Types of Tense in Hindi

2. Past Indefinite Tense

3. Future Indefinite Tense

4. Present continuous Tense
5. Past Continuous Tense
6. Future Continuous Tense

7. Present Perfect Tense
8. Past Perfect Tense
9. Future Perfect Tense

10. Present Perfect Continuous Tense
11. Past Perfect Continuous Tense
12. Future Perfect Continuous Tense

अंग्रेजी में विराम चिन्हों का प्रयोग | Punctuation Marks | Punctuation Used in English | Punctuation Symbols | Punctuation in Hindi

How to Speak Fluent English? अंग्रेजी बिना रुके कैसे बोले?

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL