Tense के प्रकार | Types of Tense in Hindi- examples, rules | काल और उसके प्रकार । Types of Tense in Hindi | Tense ko kaise pehchane

 

Tense और उनके प्रकार को ( Types of Tenses in Hindi ) जानना अति आवश्यक है क्योंकि इनके बिना इंग्लिश के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है । अतः यहां पर Tense और उनके प्रकार ( Types of Tenses in Hindi ) के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी और आगे अलग-अलग काल को पूर्ण रूप से समझाने का प्रयास किया जाएगा।

Tense के तीन प्रकार होते हैं । ३ Types of Tense :  

  • वर्तमान काल ( Present Tense)
  • भूतकाल (Past Tense)
  • भविष्य काल ( Future Tense)
Types of Tense in Hindi
Types of Tense in Hindi

तीन काल के भी उप प्रकार होते हैं।

सामान्य काल  –     Simple Tense / Indefinite Tense 
अपूर्ण काल      –     Continuous Tense            इसमें कार्य का जारी रहना प्रतीत होता है                
पूर्ण कॉल       –     Perfect Tense                   इसमें कार्य का समाप्त या पूर्ण होना प्रतीत होता हैं      
पूर्व निरंतर काल –  Perfect Continuous Tense

 

अगर इन सभी काल और उनके उपप्रकार को मिला दे तो –

Total Types of Tense in Hindi

 

Simple Tense

1.   Present Indefinite Tense
2.  Past Indefinite Tense

3. Future Indefinite Tense

 

Continuous Tense

4. Present continuous Tense
5. Past Continuous Tense
6. Future Continuous Tense

 

Perfect Tense

7. Present Perfect Tense
8. Past Perfect Tense
9. Future Perfect Tense

 

Perfect Continuous Tense

10. Present Perfect Continuous Tense
11. Past Perfect Continuous Tense
12. Future Perfect Continuous Tense

 

इस प्रकार प्रत्येक कॉल को चार उप प्रकार में विभाजित किया गया है। इस प्रकार कुल 12 Tense के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे।

 

नीचे कुछ वर्तमान काल के उदाहरण दिए गए हैं :

 

1. मैं खाना खाता हूं
2. मैं खाना खा रहा हूं

3. मैं गणित पढ़ता हूं
4. मैं गणित पढ़ा रहा हूं

 

इस प्रकार इन उदाहरणों में आप देख सकते हैं कि यह चारों वाक्य ही वर्तमान काल के हैं परंतु इन चारों वाक्यों को ध्यान से देखकर यह स्पष्ट होता है कि इन चारों वाक्यों में क्रिया अलग-अलग चल रही है। जैसे कि पहले और तीसरे वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखती है। बल्कि दूसरे और चौथे वाक्य में क्रिया चल रही दिखाई देती है या जारी दिखाई देती है।

 

इस प्रकार आपने देखा कि यहां पर एक काल के अंदर ही उसके उपप्रकार को पहचान कर वाक्य को इंग्लिश में बदला जाएगा। अर्थात वाक्य में काल को पहचानना अत्यंत आवश्यक है। अगर काल को पहचान पाना मुश्किल होगा या अगर हम काल को नहीं पहचान पाते तो उसको इंग्लिश में परिवर्तित करना भी मुश्किल होगा। इसलिए सबसे पहले यह आवश्यक है कि हम प्रत्येक काल को पहचानना सीखे और उसके बाद इंग्लिश में परिवर्तित करने की क्रिया विधि को सीखें।

 

आगे के भाग में हम एक-एक करके प्रत्येक काल को पहचानने की क्रियाविधि और वाक्य को इंग्लिश में परिवर्तित करने की क्रियाविधि का अध्ययन करेंगे।

 

निचे क्लिक करके सभी के बारे में पढ़ सकते हैं –

1.   Present Indefinite Tense
2.  Past Indefinite Tense

3. Future Indefinite Tense

4. Present continuous Tense
5. Past Continuous Tense
6. Future Continuous Tense

7. Present Perfect Tense
8. Past Perfect Tense
9. Future Perfect Tense

10. Present Perfect Continuous Tense
11. Past Perfect Continuous Tense
12. Future Perfect Continuous Tense

 

Read Also –

अंग्रेजी में विराम चिन्हों का प्रयोग | Punctuation Marks | Punctuation Used in English | Punctuation Symbols | Punctuation in Hindi

 

How to Speak Fluent English? अंग्रेजी बिना रुके कैसे बोले?

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL