संत रविदास जयंती। SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI। SANT RAVIDAS IN HINDI

 

SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

हमारा देश साधु-संतों और ऋषि-मुनियों की धरती है। यहां अनेक महान संतों ने जन्म लेकर भारतभूमि को धन्य किया है। इन्‍हीं में से एक नाम महान संत रविदास जी का है। संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन ही रविदास जयंती मनाई जाती है।

मध्यकालीन कवि, समाज सुधारक संत रविदास जी का जन्म यूपी के वाराणसी में 16 फरवरी 1398 ई० को हुआ था। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि उनका जन्म 1450 ई० में हुआ। हालांकि एक बात पर सभी इतिहासकार सहमत हैं कि संत रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा को हुआ था। इसी कारण उनकी जयंती माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है। उन्होंने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया।

संत रविदास जी परमेश्वर कबीर जी के समकालीन थे। संत रविदास जी का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश के बनारस (काशी) में चंद्रवंशी (चंवर) चर्मकार जाति में हुआ था ।

संत रविदास जी के पिता का नाम संतोष दास और माता जी का नाम कलसा देवी था। जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ उस दिन रविवार था इस कारण उन्हें रविदास कहा गया। रविदास जी चर्मकार कुल में पैदा होने के कारण जीवन निर्वाह के लिए अपना पैतृक कार्य किया करते थे तथा कबीर साहेब जी के परम भक्त होने के नाते सतभक्ति भी करते थे। संत रविदास जी जूते बनाने के लिए जीव हत्या नहीं किया करते थे बल्कि मरे हुए जानवरों की खाल से ही जूते बनाया करते थे। सतभक्ति करने वाला साधक इस बात का खास ध्यान रखता है कि उसके कारण किसी जीव को कभी कोई हानि या दुख न पहुंचे। चमार जाति में पैदा होने के कारण संत रविदास जी को ऊंच-नींच, छुआछूत, जात-पात का भेदभाव देखने को मिला। संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त बुराईयों जैसे वर्ण व्यवस्था, छुआछूत और ब्राह्मणवाद , पाखण्ड पूजा के विरोध में अपना स्वर प्रखर किया है।

SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI
SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

संत रविदास जी को रैदास और रोहिदास के नाम से भी जाना जाता है। वे भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला। गुरु रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था। इनका जन्मस्थान अब श्री गुरु रविदास जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। ये गुरु रविदास जी के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थान है।

संत रविदास ने देश में फैले ऊंच-नीच के भेदभाव और जाति-पात की बुराईयों को दूर करते हुए भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था।।

मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह वाक्य तो आपने सुना ही होगा। इस वाक्य को संत शिरोमणि रविदास जी के द्वारा कहा गया है। वे जात-पात के विरोधी थे। इसलिए उन्होंने लिखा, “जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।”

SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

 

 

संत रविदास। SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु रविदास जी का जन्म माघ माह की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 1398 में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ था उस दिन रविवार था। इसी के चलते इनका नाम रविदास पड़ा।  इनके माता-पिता एक चर्मकार थे।

संत कवि रविदास कबीरदास के गुरु भाई थे। गुरु भाई अर्थात् दोनों के गुरु स्वामी रामानंद जी थे। मोची कुल में जन्म लेने के कारण जूते बनाना उनका पैतृक व्यवसाय था और इस व्यवसाय को ही उन्होंने ध्यान विधि बना डाला। कार्य कैसा भी हो, यदि आप उसे ही परमात्मा का ध्यान बना लें तो मोक्ष सरल हो जाता है। रविदासजी अपना काम पूरी निष्ठा और ध्यान से करते थे। इस कार्य में उन्हें इतना आनंद आता था कि वे मूल्य लिए बिना ही जूते लोगों को भेंट कर देते थे।

गुरु रविदास, जिन्हें रैदास, रोहिदास और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला है।

SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

 

रविदास जयंती का इतिहास और महत्व । HISTORY OF SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI । IMPORTANCE OF SANT RAVIDAS JAYANTI IN HINDI

 

इतिहास के अनुसार, गुरु रविदास जी का जन्म 13९८ ई० के दौरान उत्तर प्रदेश वाराणसी के मंधुआधे में हुआ था। कई लोगों का मानना है कि गुरु रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए, उनकी जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा पर मनाई जाती है। उनका जन्मस्थान अब श्री गुरु रविदास जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है और यह गुरु रविदास के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थान है। गुरु रविदास ने सभी के लिए समानता और सम्मान की वकालत की है, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो। उन्होंने लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया और लिंग या जाति के आधार पर समाज के विभाजन का विरोध किया। कुछ लोग कहते हैं कि वह एक अन्य प्रमुख भक्ति आंदोलन कवि मीराबाई के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी थे।

गुरु रविदास के अनुयायी उनके सम्मान में आरती और पूजा करते हैं। वाराणसी में उनके जन्म स्थान पर बने श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दिन रविदास के अनुयायी पवित्र नदी में डुबकी भी लगाते हैं। मानवतावाद पर गुरु रविदास कहते थे, ”अगर ईश्वर वास्तव में प्रत्येक मनुष्य में निवास करता है, तो जाति, पंथ और इस तरह के अन्य पदानुक्रमित सामाजिक आदेशों के आधार पर व्यक्तियों को अलग करना बिल्कुल व्यर्थ है।”

संत रविवास जी बहुत ही धार्मिक स्वभाव के थे। पैतृक कार्य करते हुए इन्होंने अपना जीवन भगवान की भक्ति में समर्पित कर दिया, साथ ही सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। संत रविदास जी ने समाज की बुराइयों के खिलाफ भी बहुत कुछ लिखा। उनके विचार और दोहे आज भी समाज को सही रास्ता दिखाते हैं। उनके कई प्रसंगों से हमें लाइफ मैनेजमेंट टिप्स भी मिलती है।

संत रविदास जयंती उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो उनकी विचार धारा में विश्वास रखते हैं। अधिकतर लोग गुरु रविदास को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं। अपने गुरु के सम्मान और विचारधारा को चलाए रखने के लिए रविदास जी को गुरु मानने वाले इस दिन उनकी याद में नगर कीर्तन,भजन समारोह, सभाओं का आयोजन करते हैं। संत रविदास जी ने पाखंडवाद, जात-पात, ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया। सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। संत रविदास जी ने आन उपासना यानी शास्त्र विरुद्ध साधना को भी नकारा।

 

रविदास जी के प्रमुख दोहे । SANT RAVIDAS DOHE IN HINDI । SANT RAVIDAS KE DOHE 

 

 

रविदास’ जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।
नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।

हिंदी अर्थ – रविदास जी कहते हैं कि मात्र जन्म के कारण कोई नीच नहीं बन जाता हैं, लेकिन मनुष्य को वास्तव में नीच केवल उसके कर्म बनाते हैं।

 

कृस्न, करीम, राम, हरि, राघव,
जब लग एक न पेखा।
वेद कतेब कुरान, पुरानन, सहज एक नहिं देखा।।

हिंदी अर्थ – रविदास जी के इस दोहे का मतलब है कि राम, कृष्ण, हरी, ईश्वर, करीम, राघव सब एक ही परमेश्वर के अलग अलग नाम है। वेद, कुरान, पुराण आदि सभी ग्रंथो में एक ही ईश्वर का गुणगान किया गया है और सभी ईश्वर की भक्ति के लिए सदाचार का पाठ सिखाते हैं।

मन चंगा तो कठौती में गंगा

हिंदी अर्थ – अगर आपका मन पवित्र है तो साक्षात ईश्वर आपके हृदय में निवास करते है।

हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस।
ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास।।

हिंदी अर्थ – हरी के समान बहुमूल्य हीरे को छोड़ कर अन्य की आशा करने वाले अवश्य ही नरक जायेगें। यानि प्रभु भक्ति को छोड़ कर इधर-उधर भटकना व्यर्थ है।

 

रैदास कहै जाकै हदै, रहे रैन दिन राम
सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम।।

रैदासजी कहते हैं, जिस हृदय में दिन-रात राम के नाम का वास रहता है, ऐसा भक्त स्वयं राम के समान होता है. राम नाम की ऐसी माया है कि इसे दिन-रात जपनेवाले साधक को न तो क्रोध आता है और न ही कभी कामभावना उस पर हावी होती है।

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक जाति या संप्रदाय के गुरु नहीं थे, बल्कि वे पूरी मानव जाति को रास्ता दिखाने वाले महापुरुष थे। आज भी उनकी शिक्षा प्रकाश पुंज की तरह हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अपने पदों (कविता) के माध्यम से समाज में भेदभाव का विरोध किया और भक्ति आंदोलन से समाज सुधार का साहसिक व ऐतिहासिक काम किया।

गुरु रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, अमीर-गरीब का अंतर कम करने, कर्म के आधार पर व्यक्ति को सम्मान देने, नशा की प्रवृति से दूर रहने और संस्कार व संस्कृति के विकास पर जोर दिया था।

धरती पर प्रत्येक युग में ऋषि मुनियों, संतों, महंतों, कवियों और महापुरुषों का आवागमन होता रहा है। लोगों में भक्तिभाव जीवित रखने के लिए महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है। इन महापुरुषों ने समाज सुधारक का कार्य करते हुए संसार के लोगों में भक्तिभाव बढ़ाने, श्रद्धा और विश्वास जगाने का काम किया है। ईश्वर में इनके अटूट भक्तिभाव को देखकर लोगों के अन्दर भी आस्था और श्रद्धा जागृत होती है। ऐसे ही एक महापुरुष संत रविदास जी हुए हैं। जिन्होंने खुद पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी की सतभक्ति की और संसार को सतभक्ति के बारे में बताया। संत रविदास जी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग इन्हें अपना गुरु तो मान लेते है परंतु उनके दिखाए मार्ग पर चलते नहीं हैं। संतों के दिखाए सतमार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन और समाज की विचारधारा को बदल सकते हैं।

 

 

:- READ ALSO -:

 

डॉ० भीमराव आंबेडकर जीवनी | BIOGRAPHY OF Dr. BHIMRAO AMBEDKAR IN HINDI | BHIMRAO AMBEDKAR KI JEEWANI

 

अजर….अमर…..अटल , सदैव अटल | BIOGRAPHY OF ATAL BIHARI VAJPAYEE IN HINDI | BIRTH ANNIVERSARY OF ATAL BIHARI VAJPAYEE IN HINDI

 

शिक्षक दिवस : डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती | शिक्षक दिवस का महत्व | Teachers Day in Hindi | Sikshak Diwas Ka Mahtw | Essay On Teachers Day in Hindi

 

राष्ट्रीय खेल दिवस : मेजर ध्यानचंद जयंती | National Sports Day in Hindi | Major Dhyanchand Jayanti | Current challenges in sports

 

अभियन्ता दिवस (ENGINEERS DAY) | इंजीनियर्स डे | एम. विश्वेश्वरैया | ENGINEERS DAY IN HINDI | M. Visvesvaraya

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTEREST

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL