UPSC IAS (Mains) 2020 General Studies (Paper -2) Exam Question Paper in Hindi | 

यूपीएससी आईएएस 2020 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -2    UPSC IAS (Mains) 2020 General Studies (Paper – 2) Exam Question Paper


Download UPSC IAS (Mains) 2020 General Studies (Paper – 2) Exam Question Paper | Upsc Previous Year Mains Question Paper

डाउनलोड यूपीएससी आईएएस 2020 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -2

UPSC IAS (Mains) 2021 General Studies (Paper - 2 )

  1. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत भ्रष्ट आचरण के दोषी व्यक्तियों को अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया के सरलीकरण की आवश्यकता है”। टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये) 10

2. “सूचना का अधिकार अधिनियम में किये गये हालिया संशोधन सूचना आयोग की स्वायत्तता और स्वतंत्रता पर गम्भीर प्रभाव डालेंगे”। विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये) 

3. आपके विचार में सहयोग, स्पर्धा एवं संघर्ष ने किस प्रकार से भारत में महासंघ को किस सीमा तक आकार दिया है ? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए कुछ हालिया उदाहरण उद्धृत कीजिए ।

4. हाल के समय में भारत और यू.के. की न्यायिक व्यवस्थाएं अभिसरणीय एवं अपसरणीय होती प्रतीत हो रही हैं। दोनों राष्ट्रों की न्यायिक कार्यप्रणालियों के आलोक में अभिसरण तथा अपसरण के मुख्य बिदुओं को आलोकित कीजिये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

5. “एकदा स्पीकर, सदैव स्पीकर क्या आपके विचार में लोकसभा अध्यक्ष पद की निष्पक्षता के लिए इस कार्यप्रणाली को स्वीकारना चाहिए ? भारत में संसदीय प्रयोजन की सुदृढ़ कार्यशैली के लिए इसके क्या परिणाम हो सकते हैं ? ( उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

6. सामाजिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के क्रम में, विशेषकर जराचिकित्सा एवं मातृ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सुदृढ़ और पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नीतियों की आवश्यकता है। विवेचन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

7. “आर्थिक प्रदर्शन के लिए संस्थागत गुणवत्ता एक निर्णायक चालक है”। इस संदर्भ में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सेवा में सुधारों के सुझाब दीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये) 

8. “चौथी औद्योगिक क्रांति (डिजिटल क्रांति) के प्रादुर्भाव ने ई-गवर्नेन्स को सरकार का अविभाज्य अंग बनाने में पहल की है”। विवेचन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये) 

9. कोविड- 19 महामारी के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ.) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।

10. ‘अमेरिका एवं यूरोपीय देशों की राजनीति और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों को एक निर्णायक भूमिका निभानी है। उदाहरणों सहित टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये) 

11. राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिये भारतीय संविधान केन्द्रीयकरण करने की प्रवृत्ति प्रदर्शित करता है। महामारी अधिनियम, 1897; आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा हाल में पारित किये गये कृषि क्षेत्र के अधिनियमों के परिप्रेक्ष्य में सुस्पष्ट कीजिये।

12. न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धान्त का प्रतिपक्षी है। इस संदर्भ कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने सम्बन्धी, बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोक हित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिये। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

13. भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढता एवं संपोषिता ‘प्रकार्य, कार्यकर्ता व कोष’ की अपनी रचनात्मक प्रावस्था से प्रकार्यात्मकता’ की समकालिक अवस्था की ओर स्थानान्तरित हुई है। हाल के समय में प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों द्वारा सामना की जा रही अहम् चुनौतियों को आलोकित कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

14.  विगत कुछ दशकों में राज्य सभा एक उपयोगहीन स्टैपनी टायर’ से सर्वाधिक उपयोगी सहायक अंग में रूपांतरित हुआ है। उन कारकों तथा क्षेत्रों को आलोकित कीजिये जहाँ यह रूपांतरण है (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

15.एक आयोग के सांविधानिकीकरण के लिए कौन-कौन से चरण आवश्यक हैं ? क्या आपके विचार में राष्ट्रीय महिला आयोग को सांविधानिकता प्रदान करना भारत में लैंगिक न्याय एवं सशक्तिकरण और अधिक सुनिश्चित करेगा ? कारण बताइए (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये) 15

16.”केवल आय  पर आधारित गरीबी के निर्धारण में गरीबी का आपतन और तीव्रता अधिक महत्वपूर्ण है”। इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी गरीबी सूचकांक की नवीनतम रिपोर्ट का विश्लेषण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये) 

17.”सूक्ष्म वित्त एक गरीबी-रोधी टीका है जो भारत में ग्रामीण दरिद्र की परिसंपत्ति निर्माण और आयसुरक्षा के लिए लक्षित है”। स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का मूल्यांकन ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उपरोक्त दोहरे उद्देश्यों के लिए कीजिए। (उतार 250 शब्दों में दीजिये), 

18. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 धारणीय विकास लक्ष्य 4 (2030 ) साथ अनुरूपता में है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनःसंरचना और पुनःस्थापना है। इस कथन का समालोचनात्मक निरीक्षण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये ) 

19.’चतुर्भुजीय सुरक्षा संवाद (क्वाड ) ‘ वर्तमान समय में स्वयं को सैनिक गठबंधन से एक व्यापारिक गुट में रूपान्तरित कर रहा है- विवेचना कीजिये। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये )

20. भारत रूस रक्षा समझौते की तुलना में भारत अमेरिका रक्षा समझौते की क्या महत्ता हैं। हिन्द प्रशांत महासागरीय क्षेत्र के स्थायित्व के सन्दर्भ  चर्चा कीजिये 

UPSC IAS (Mains) 2020 General Studies (Paper -2) Exam Question Paper in Hindi

-ALSO READ -:

UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper – 4) Exam Question Paper in Hindi |  यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर – 4 

UPSC IAS Previous Year Mains Question Papers in Hindi | विगत वर्षो के यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ; स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति | National Education Policy 2020 ( NEP 2020) in Hindi | NEP 2020 in Hindi

वैदिक काल में नारी शिक्षा की स्थिति। Women education status in Vedic Period in Hindi |

ऑनलाइन शिक्षा : फायदे और नुकसान । ONLINE EDUCATION : Advantages & Disadvantages ।

महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा : बदलाव भी है जरूरी । WOMENS EMPOWERMENT and WOMENS EDUCATION IN HINDIIN HINDI : Change is also important ।

शिक्षा का महत्व | IMPORTANCE OF EDUCATION |

युवा भारत और शिक्षा । विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन अध्यापक की बात अवश्य सुननी चाहिए। YOUNG INDIA AND EDUCATION

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। मातृभाषा और उसका महत्व। Importance Of INTERNATIONAL MOTHER LANGUAGE DAY IN HINDI

बुल्ली बाई एप क्या है? बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai?

मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों को आप चला रहे है या आपको वह चला रहे है ? Are you running mobile phones, digital devices or are they running you ? डिजिटल उपवास | Digital Fast | Effects of Technology in Hindi

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश | BURANSH ; STATE TREE OF UTTARAKHAND| FLOWERS OF BURANSH

चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi

UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू  कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND

Kaafal (काफल) : उत्तराखंड का दैवीय गुणों वाला फल।

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व  फूलदेई  | PHOOL DEI ; A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTEREST

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL