Introvert hone ke fayde

आमतौर पर इंट्रोवर्ट होने की हानियों या नुकसान पर अनेक बार आपने पढ़ा और सुना होगा परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि इंट्रोवर्ट होने के भी कुछ फ़ायदे होते है । जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

1. Self awareness आत्मविश्लेषण और आत्म जागरूकता

इंट्रोवर्ट व्यक्ति बाहर की फालतू बातों से बचे रहते है । जिस वजह से वो अपना ज्यादा समय आत्म विश्लेषण ( self analyse ) और खुद को जानने में लगा सकते हैं।

यह देखा भी जाता है कि जो व्यक्ति इंट्रोवर्ट होते हैं उन्हें अपने विषय मे ज़्यादा गहराई से मालूम होता हैं। और खुद का जानना और खुद को समय समय पर विश्लेषण ( analyze ) करना ही किसी भी व्यक्ति की सफलता में अहम भूमिका निभाता हैं।

2. Good listener अच्छे श्रोता 

ये लोग ज़्यादा ज्ञान या जानकारी प्राप्त करने में माहिर लोग होते हैं। जिस कारण ये कही भी अनावश्यक बोलने की जगह सुनने में विश्वास रखते हैं। जो कि एक बहुत ही अच्छा गुण माना जाता हैं। ये दुसरो की समस्या को भी धैर्य से सुन पाते है। एक अच्छे श्रोता  होने के कारण इन्हें बहुत लाभ होते हैं। जैसे कि एक अच्छा दोस्त होना, संबंधों में गहराई , संबंधों में misunderstanding से बच जाते हैं।
यही आदत इन्हें एक अच्छा दोस्त बना देती हैं ।

3. अच्छी एकाग्रता good concentration

इंट्रोवर्ट व्यक्ति बाहर की ज़्यादा फ़ालतू बातों या भटकावों से खुद को अच्छे से बचाए रखते है। जिससे इनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है। माना जाता है कि इंट्रोवर्ट व्यक्ति प्राकृतिक रूप से बिना भटकाव के अच्छी एकाग्रता रखते हैं।

जिससे ये ऐसे काम अच्छे से कर सकते है जिनमें उच्च एकग्रता की आवश्यकता होती है जैसे लेखन कार्य या writing , कोई क्रिएटिव कार्य , कोई कोडिंग से संबंधित कार्य आदि। Introvert hone ke fayde

4. रिस्तो में गहराई

इंट्रोवर्ट व्यक्ति के सर्किल में भले ही कम लोग होते हो परंतु उनके साथ भी एक उच्च गहराई वाले संबंध स्थापित करने में ये लोग माहिर होते हैं। क्योंकि एक तो अच्छे वक्ता होने के कारण इन्हें फ़ायदा मिलता हैं वही ये दुसरो की अपेक्षा अपने रिस्तो में ज़्यादा qualitive समय दे पाते हैं।

Introvert होने के 7 फायदे । 7 Benefits of being an Introvert Person in Hindi | Introvert hone ke fayde
Introvert होने के 7 फायदे । 7 Benefits of being an Introvert Person in Hindi | Introvert hone ke fayde

5. आत्मनिर्भर

ऐसे व्यक्ति ज़्यादा बाहरी सहायता या सहयोग पर निर्भर नही रहते हैं । आपने देखा होगा कि ज्यादातर व्यक्ति अपनी खुशी के लिए भी बाहरी साधनों पर ज्यादा निर्भर हो जाते है जो कही न कही उनके लिए लंबे समय मे जाकर एक समस्या उत्पन्न कर देते हैं।

ये लोग अपने खुद के प्रयासों से ही अपनी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते है । जिससे इनकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती हैं। Introvert hone ke fayde

6. समस्या का उत्तम समाधान करने में सहायक ( good problem solver )

हमने अभी देखा ही कि इंट्रोवर्ट व्यक्ति ज्यादा एकाग्रता से , आत्मनिर्भर होकर , क्रिएटिव तरह से कार्य करते है। जिससे ये गुण उन्हें किसी भी समस्या के सही से समाधान करने में सहायक होते हैं।

7. समस्या में धैर्य बनाएं रखते –

आमतौर पर प्रत्येक व्यक्ति की क्षमताओं या कहे कि काबिलियत की असली परीक्षा समस्या आने पर ही होती हैं। इंट्रोवर्ट व्यक्ति अन्य की अपेक्षा अधिक चिंतनशील होते हैं।

जिससे ये अनेक समस्याओं का सामना करने के लिए खुद को पहले से ही तैयार रखते है। व्यक्ति में समस्या का सामना करने की समझ चिंतनशील होने या विश्लेषण करने से ही आती हैं।
ऐसे व्यक्ति समस्या आने पर इतनी सगलता से धैर्य नहीं खोते हैं। और शांत रहते हुए समस्या का सही और बेहतर समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

READ ALSO – 

https://www.hktbharat.com/category/biography

संघर्ष से ही सामर्थ्य अर्जित होता है। No struggle No Progress Article In Hindi

 

 

Success Mantra – सफलता प्राप्त करने हेतु आवश्यक 5 गुण | How to be successful in life in Hindi | Safal Kaise Bane 

 

 

Karm Yoga- Swami Vivekananda Book Summary in Hindi | कर्मयोग – स्वामी विवेकानंद

 

मानसिक शक्ति कैसे बढ़ाएं ? How to increase mental strength in Hindi

 

 

ओशो (रजनीश) जीवन परिचय और उनके विचार | Osho (Rajneesh) Biography and Thoughts in Hindi

 

 

राजा राम मोहन राय:- जीवनी , सामाजिक सुधार और उनके विचार | Raja RamMohan Ray Biography and Thoughts In Hindi | Raja RamMohan Ray jiwani

 

जीवनी : अरबिन्दो घोष | Biography of Shri Aurobindo Ghosh in Hindi | Aurobindo Ghosh ki Jeewani in Hindi | Biography of Shri Aurobind in Hindi

 

 

खुदीराम बोस : जीवनी | Biography of Khudiram Bose in Hindi | Khudiram Bose ki Jeewani in Hindi 

UPSC MAINS THE PREVIOUS YEAR’S QUESTION PAPER

 Subject Wise Previous

Year Wise Previous

Topic Wise Previous Year 

FACEBOOK

KOO APP