UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -1) Exam Question Paper in Hindi | UPSC MAINS GS 1 2019 Question Paper in Hindi

यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -1 UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper – 1) Exam Question Paper


Download UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper – 1) Exam Question Paper | Upsc Previous Year Mains Question Paper

डाउनलोड यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -1

UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper -1) Exam Question Paper in Hindi  |

 

UPSC-MAINS-GS-1-2019-Question-Paper-in-Hindi
UPSC IAS (Mains) 2019 General Studies (Paper – 1 ) , UPSC-MAINS-GS-1-2019-Question-Paper-in-Hindi

प्रश्न 1. गांधाराई कला में मध्य एशियाई एवं यूनानी-बैक्ट्रियाई तत्त्वों को उजागर कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 2. 1857 का विप्लव ब्रिटिश शासन के पूर्ववर्ती सौ वर्षों में बार-बार घटित छोटे एवं बड़े स्थानीय विद्रोहों का चरमोत्कर्ष था। सुस्पष्ट कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 3. उन्नीसवीं शताब्दी के ‘भारतीय पुनर्जागरण’ और राष्ट्रीय पहचान के उद्भव के मध्य सहलग्नताओं का परीक्षण कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 4. वैश्विक तापन का प्रवाल जीवन तंत्र पर प्रभाव का, उदाहरणों के साथ, आकलन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 5. मैंग्रोवों के रिक्तीकरण के कारणों पर चर्चा कीजिए और तटीय पारिस्थितिकी का अनुरक्षण करने में इनके महत्व को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 6. क्या प्रादेशिक संसाधन-आधारित विनिर्माण की रणनीति भारत में रोजगार की प्रोन्नति करने में सहायक हो सकती है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 7. उत्तर-पश्चिमी भारत के कृषि-आधारित खाद्य प्रक्रमण उद्योगों के स्थानीयकरण के कारकों पर चर्चा कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 8. क्या बात है जो भारतीय समाज को अपनी संस्कृति को जीवित रखने में अद्वितीय बना देती है? चर्चा कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 9. ‘‘महिला सशक्तिकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है।’’ चर्चा कीजिए (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 10. धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 11. गाँधीवादी प्रावस्था के दौरान विभिन्न स्वरों ने राष्ट्रवादी आंदोलन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया था। विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 12. 1940 के दशक के दौरान सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया को जटिल बनाने में ब्रिटिश साम्राज्यिक सत्ता की भूमिका का आकलन कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 13. स्पष्ट कीजिए कि अमरीकी एवं फ्रांसीसी क्रांतियों ने आधुनिक विश्व की आधारशिलाएँ किस प्रकार निर्मित की थीं। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 14. जल प्रतिबल (वाटर स्ट्रैस) का क्या मतलब है? भारत में यह किस प्रकार और किस कारण प्रादेशिकतः भिन्न-भिन्न है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 15. पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र को विकास पहलों और पर्यटन के ऋणात्मक प्रभाव से किस प्रकार पुनःस्थापित किया जा सकता है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 16. दक्ष और किफायती (ऐफोर्डेबल) शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुंजी है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 17. महासागर धाराएँ और जल राशियाँ समुद्री जीवन और तटीय पर्यावरण पर अपने प्रभावों में किस-किस प्रकार परस्पर भिन्न हैं? उपयुक्त उदाहरण दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 18. क्या हमारे राष्ट्र में सर्वत्र लघु भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र हैं? उदाहरणों के साथ सविस्तार स्पष्ट कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 19. भारत में महिलाओं के समक्ष समय और स्थान संबंधित निरंतर चुनौतियाँ क्या-क्या हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 20. क्या हम वैश्विक पहचान के लिए अपनी स्थानीय पहचान को खोते जा रहे हैं? चर्चा कीजिए (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

UPSC MAINS GS 1 2019 Question Paper in Hindi

Read Also –

UPSC IAS (Mains) General Studies Paper – 3 Exam Question Paper in Hindi | यूपीएससी आईएएस  (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -3

UPSC IAS (Mains) General Studies Paper -2 Exam Question Paper in Hindi UPSC GS -2 |  यूपीएससी आईएएस (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर -2

UPSC IAS (Mains) General Studies Paper-4 Exam Question Paper in Hindi | यूपीएससी आईएएस  (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर –4

UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू  कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND

Kaafal (काफल) : उत्तराखंड का दैवीय गुणों वाला फल।

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व  फूलदेई  | PHOOL DEI ; A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTEREST

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL