दिसंबर महीने करंट अफेयर्स | December – Monthly Current Affairs in Hindi

 

Important monthly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स।  Current Affairs in Hindi | Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस

राष्ट्रीय बालिका दिवस का भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को आयोजन किया जाता है ।
भारतीय समाज में व्याप्त लिंगभेद की समस्याओं को दूर करने और उन पर कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

विनोद शर्मा को आपदा प्रबंधन मैं उत्तम कार्य करने के लिए वर्ष 2022 का सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु चुना गया है।
विनोद शर्मा सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं।

 

  • आदि बद्री बांध

आदिबद्री बांध बनाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर जिले में आदि बद्री बांध बनाने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

  • भारत दुनिया में ककड़ी और खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।

 

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का 12 वा  संस्करण मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ” चुनावों को समावेशी सुगम और सहभागी बनाना “ हैं।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस | NATIONAL VOTERS DAY IN HINDI

 

  • असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम वैभव पुरस्कार

श्री रतन टाटा को असम सरकार द्वारा अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम वैभव पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

  • स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल

स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल भारतीय मसाला बोर्ड द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारतीय मसाला निर्यात को और खरीदारों के मध्य एक मीटिंग प्वाइंट के रूप में कार्य करना है।
स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल में खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है।

 

  • लाला लाजपत राय जयंती

28 जनवरी को देश भर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1835 में पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था।

 

  • डाटा गोपनीयता दिवस

दुनिया भर में प्रतिवर्ष 28 जनवरी को डाटा गोपनीयता दिवस का आयोजन किया जाता हैं।
इस वर्ष की थीम है – प्राइवेसी मैटर्स।

दिसंबर महीने करंट अफेयर्स | December – Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

पर्यटन मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थी – ” ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन “ थी ।
वही जानकारी के लिए बता दें कि विश्व भर में प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

 

  • आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का निर्माण

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में मौजूदा 13 जिलों की सीमाओं का परिसीमन करके 13 नए जिले बनाने की घोषणा की है।

 

  • वीरता पुरस्कार

73 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना के 6 कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया । शौर्य चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
जानकारी के लिए बता दें कि वीरता पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है- गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर।

 

  • सर्वोच्च युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार

परमवीर चक्र
महावीर चक्र
वीर चक्र

 

  • शांति कालीन वीरता पुरस्कार

अशोक चक्र
कीर्ति चक्र
शौर्य चक्र

 

  • प्रदान किए जाने वाले अन्य पुरस्कार

सेना पदक
नौसेना पदक
वायु सेना पदक

 

  • पदम विभूषण पुरस्कार

देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित किया गया है।

 

  • जलवायु खतरे और भेद्यता एटलस का निर्माण :

हाल ही में जलवायु अनुसंधान और सेवाएंँ (Climate Research and Services-CRS) के वैज्ञानिकों द्वारा भारत के लिये एक जलवायु खतरे और भेद्यता एटलस (Climate Hazards and Vulnerability Atlas) का निर्माण किया गया है।

 

  • क्षुद्रग्रह 1994 PC1 :

क्षुद्रग्रह 1994 PC1 पृथ्वी के पास से 12 लाख मील की दूरी से गुज़रा।

 

  • ऑपरेशन सर्द हवा :

राजस्थान की पाकिस्तान से सटी सीमा पर 23 से 28 जनवरी तक बीएसएफ का ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ चलेगा। सीमा पर तारबंदी के आसपास निगरानी को बढ़ाया जाएगा।

 

Weekly Current Affairs in Hindi
Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • आईएनएस रणवीर :

मुंबई नेवल डाकयार्ड में एक हादसे के दौरान तीन नौसैनिक कर्मियों की मौत हो गई।  आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है। आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के लिये बनाए गए पाँच राजपूत श्रेणी के विध्वंसक में से चौथा है। आईएनएस रणवीर को 28 अक्तूबर, 1986 को कमीशन किया गया था।

 

  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल :

प्रतिवर्ष 19 जनवरी को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

 

  • TOI-2180 b: विशाल गैसीय ग्रह :

नासा के एक वैज्ञानिक ने पृथ्वी से लगभग 379 प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल गैसीय ग्रह की खोज की है, जो सूर्य के समान द्रव्यमान वाले एक तारे की परिक्रमा कर रहा है। बृहस्पति के आकार का यह विशाल ‘TOI-2180 b’ गैसीय ग्रह खगोलविदों के लिये विशिष्ट है, क्योंकि हमारे सौर मंडल के बाहर मौजूद कई ज्ञात गैस ग्रहों की तुलना में इसका 261 दिन का एक वर्ष तुलनात्मक रूप से काफी लंबा है।

 

  • मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य दिवस :

21 जनवरी, 2022 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का राज्य दिवस मनाया गया।  21 जनवरी, 1972 को ये तीनों राज्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अधिनियम (पुनर्गठन), 1971 के तहत पूर्ण राज्य बने थे।

 

  • सानिया मिर्ज़ा :

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की है।

 

  • अमर जवान ज्योति राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में स्थानांतरित :
  • ‘कोयला दर्पण’ पोर्टल :

कोयला मंत्रालय ने हाल ही में ‘कोयला दर्पण’ पोर्टल लॉन्च किया है। कोयला क्षेत्र से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) को आम लोगों के साथ साझा करने हेतु इस पोर्टल को लांच लिया गया हैं।

 

  • मॉरीशस में प्रमुख मेट्रो स्टेशन ‘महात्मा गांधी’ के नाम पर :

मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिये भारत के समर्थन हेतु आभार प्रकट करने  के लिए  अपने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम राष्ट्रपिता ‘महात्मा गांधी’ के नाम पर रखने की घोषणा की है।

 

  • पंडित बिरजू महाराज जी :

लखनऊ राजधानी से ताल्लुक रखने वाले प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी का निधन हो गया है। पंडित बिरजू महाराज जी का असली नाम पंडित बृज मोहन मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था।

 

  • गीतकार इब्राहिम अश्क :

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का रविवार को निधन हो गया है। इनकी पहचान एक गीतकार के साथ-साथ एक शायर की भी थी।

 

  • तिरुवल्लुवर दिवस :

यह तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे आमतौर पर तमिलनाडु में 15 या 16 जनवरी को मनाया जाता है। तिरुवल्लुवर दिवस पोंगल समारोह का एक हिस्सा है तिरुवल्लुवर एक तमिल कवि संत थे।

 

  • टोंगा में ज्वालामुखी विस्फोट :

टोंगा के दक्षिणी प्रांत बीच में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है । जिसके कारण प्रशांत महासागर के चारों ओर सुनामी लहरें उठ रही हैं। टुंगा विप समूह रिंग ऑफ फायर में मौजूद है।

 

  • पहली डीटीसी इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत :

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा प्रदेश की पहली डीटीसी इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की गई है। दिल्ली परिवहन निगम इस वर्ष अप्रैल महीने तक लगभग 300 और नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की तैयारी में है।

 

  • राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पुरस्कार :

नागालैंड के सॉन्ग सॉन्ग जिला प्रशासन को कोविड-19 के प्रबंधन में आईसीटी के उपयोग संबंधी श्रेणी के तहत राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पुरस्कार 2020-21 प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित ई गवर्नेंस पर 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया है।

 

  • इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल फाइनल में सिंगापुर के विश्व चैंपियन को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है।

 

  • वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के दावोस अजेंडा :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2022 को वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के दावोस अजेंडा में अपना स्टेट ऑफ द वर्ल्ड विशेष संबोधन दिया। संबोधन में कोविड-19 के संकट से निपटने तथा टीकाकरण अभियान के प्रबंधन में भारत द्वारा निभाई गई भूमिका को रेखांकित किया गया है।

 

  • सारथी मोबाइल ऐप :

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने निवेशकों को शिक्षित करने के लिए एक मोबाइल ऐप सारथी लॉन्च किया है।

  •  स्टार्टअप इंडिया नवाचार सत्ता सप्ताह

 

10 जनवरी से 16 जनवरी तक पहले स्टार्ट अप इंडिया नवाचार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 

  • वीरगाथा परियोजना

 

आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान वीरगाथा परियोजना का आयोजन किया जा रहा है। यह परियोजना देश के स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है। जिसमें बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया जाएगा।

 

  • प्रवासी भारतीय दिवस 2022

 

हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिन्हित करने हेतु मनाया जाता है।

 

  • वीर बाल दिवस

 

26 दिसंबर को अंतिम सिख गुरु,  गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों ‘साहिबजादे’ के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

 

  • विश्व हिंदी दिवस

 

हर साल विश्व हिंदी दिवस का आयोजन 10 जनवरी को किया जाता है।  10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी सम्मेलन की वर्षगांठ पर हर साल विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।

  • फिनटेक विभाग

 

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने एक आंतरिक फिनटेक विभाग की स्थापना की है। इसके तहत देश में गतिशील रूप से बदलते वित्तीय परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ( AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

  • राष्ट्रीय युवा दिवस

 

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

 

  • हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022

 

इस सूचकांक में भारत को 83 वा स्थान प्राप्त हुआ है। जापान और सिंगापुर ने सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। अफगानिस्तान और इराक ने सबसे खराब पासपोर्ट रखने की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

 

  •  नए अध्यक्ष – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन “इसरो”

 

वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको अंतरिक्ष सचिव भी नियुक्त किया गया है। डॉक्टर सोमनाथ प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक है।

 

  • मणिपुर को त्रिपुरा से जोड़ने वाली पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस

 

इस जन शताब्दी एक्सप्रेस को 8 जनवरी 2022 को वीडियो लिंक के माध्यम से रवाना किया गया है । यह जन शताब्दी एक्सप्रेस मणिपुर राज्य को असम के रास्ते त्रिपुरा से जोड़ेगी।

 

  • मिशन अमानत

 

मिशन अमानत की पहल पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा की गई है। इस मिशन के तहत रेलयात्री द्वारा अपना खोया हुआ सामान वापस प्राप्त करना आसान हो सकेगा।

  • पर्यावरण डीएनए ( E- DNA)

जानवर अनेक प्रकार से पर्यावरण में डीएनए को छोड़ते हैं, जैसे कि  सांस,  मल, लार आदि के माध्यम से,  इन नमूनों को ही पर्यावरण डीएनए  कहा जाता हैं।

 

  • स्टीफन हॉकिंग

8 जनवरी 2022 को लेखक और भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग की 80वीं जयंती मनाई गयी।  इस पर गूगल ने उनको एनिमेट एनीमेटेड डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

  • ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल को राष्ट्र को समर्पित किया है। यह प्रत्येक 4 सेकंड में बिजली संयंत्रों को सिग्नल भेजता है। जिससे बिजली की व्यवस्था में फ्रीक्वेंसी और विश्वसनीयता को बनाए रखने में सहायता प्राप्त होती हैं।

 

  • ओपन रॉक संग्रहालय

हैदराबाद में भारत की पहली ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया हैं।  इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में किया। इस उद्घाटन में भारत की लगभग 35 अलग-अलग प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया है। इनकी उम्र तकरीबन 3.3 बिलियन वर्ष के लगभग 55 मिलियन वर्ष के आसपास हैं।

 

  • भारत में चीतों की वापसी

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भारत में चीतों की वापसी के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना के अनुसार अगले 5 वर्षों में 50 चीतों को भारत में लाया जाएगा।

 

  • सी ड्रैगन 22 अभ्यास

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और दक्षिण कोरिया की नौसेना ने प्रशांत महासागर में यह अभ्यास शुरू किया हैं।

 

  • ब्रांड इंडिया अभियान

इस अभियान का उद्देश्य बाजारों में सेवाओं और उत्पादों के निर्यात को गति देना है। यह अभियान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से किया जाएगा।

 

  • कोप्पल टॉय कलस्टर

यह देश में इस तरह की पहली आधारभूत अवसंरचना होगी,  जिसमें खिलौने बनाने ,उपकरण बनाने, पेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेजिंग, तथा अन्य उपकरणों के विकास से संबंधित क्षमताओं की संपूर्ण मूल्य श्रंखला मौजूद होंगी।  यह कलस्टर कर्नाटक में मौजूद होगा।

 

  • विश्व युद्ध अनाथ दिवस

इस दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 6 जनवरी को विश्व भर में किया जाता हैं।  इस दिवस का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है , जो उन बच्चों से संबंधित हैं जो युद्ध के कारण अनाथ हो गए हैं।

 

  • कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी

इस सेंटर का उद्घाटन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया हैं।

 

  • 5G माइक्रोवेव अवशोषक 

यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

 

  • विश्व ब्रेल दिवस

4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस का आयोजन किया जाता है । दुनिया में ब्रेल लिपि के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

  • संत कुरियाकोस  इलियास जावरा

3 जनवरी 2022 को इनकी 150 वी पुण्यतिथि मनाई गई।  इनका जन्म 10 फरवरी 1805 में त्रावणकोर के जिले अलिप्पी में हुआ था।  इन्होंने 19वीं शताब्दी में केरल में आध्यात्मिक शैक्षिक सामाजिक और सांस्कृतिक सुधार हेतु अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

 

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) स्थापना दिवस

1 जनवरी 2022 को डीआरडीओ का 64 वा स्थापना दिवस मनाया गया।

Monthly Current Affairs in Hindi

यहाँ पर Monthly Current Affairs in Hindi पढ़ने को मिला है।  हफ्ते के अनुसार करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए निचे लिंक पर जाकर क्लिक करके पढ़े सकते है।  

Read Also :

19 December to 25 December 

 26 DECEMBER TO 01 JANUARY

02  JANUARY – 09  JANUARY 

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

प्रधानमंत्री जनधन योजना | Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana ( PMJDY) Upsc In Hindi

 

 प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना | PM-GatiShakti Yojna in Hindi | Masterplan of PM-GatiShakti Yojna in Hindi

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL