UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper – 1) Exam Question Paper in Hindi | 

यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर – 1

 UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper – 1) Exam Question Paper


Download UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper – 1) Exam Question Paper | Upsc Previous Year Mains Question Paper

डाउनलोड यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर – 1

 

प्रश्न 1. दक्षिण भारत के राजनैतिक इतिहास की दृष्टि से अधिक उपयोगी न होते हुए भी संगम साहित्य उस समय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का अत्यंत प्रभावी शैली में वर्णन करता है। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 2.

  1. आरम्भिक भारतीय शिलालेखों में अंकित ‘ताण्डव’ नृत्य की विवेचना कीजिए।
  2. मन्दिर वास्तुकला के विकास में चोल वास्तुकला का उच्च स्थान है। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 3. आयु, लिंग तथा धर्म के बंधनों से मुक्त होकर, भारतीय महिलाएँ भारत के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी बनी रहीं। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 4. अनेक विदेशियों ने भारत में बसकर, विभिन्न आन्दोलनों में भाग लिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनकी भूमिका का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 5. “अनेक प्रकार से लॉर्ड डलहौजी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।” व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 6. आचार्य विनोबा भावे के भूदान व ग्रामदान आन्दोलनों के उद्देश्यों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए और उनकी सफलता का आकलन कीजिए।

प्रश्न 7. ‘जय जवान जय किसान’ नारे के उद्भव और महत्ता पर एक समालोचनात्मक लेऽ लिखिए।

प्रश्न 8. स्वतंत्रता-पूर्व व स्वतंत्रता उपरांत भारत में मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदानों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 9. उन परिस्थितियों का विश्लेषण कीजिए जिनके कारण वर्ष 1966 में ताशकंद समझौता हुआ। समझौते की विशिष्टताओं की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 10. उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा।

प्रश्न 11. “विलम्ब से होने वाले जापानी औद्योगिक क्रान्ति में कुछ ऐसे कारक भी थे जो पश्चिमी देशों के अनुभवों से बिल्कुल भिन्न थे।” विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 12. “यूरोपीय प्रतिस्पर्धा की दुर्घटनाओं द्वारा अफ्रीका को कृत्रिम रूप से निर्मित छोटे-छोटे राज्यों में काट दिया गया।” विश्लेषण कीजिए।

Upsc Previous Year Mains Question Paper

प्रश्न 13. “अमरीकी क्रांति, वणिकवाद के विरुद्ध एक आर्थिक विद्रोह था।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्रश्न 14. आर्थिक महामंदी से निबटने के लिए किन नीतिगत साधनों का प्रयोग किया गया था?

प्रश्न 15. भारत में तीव्र शहरीकरण प्रक्रिया ने जिन विभिन्न सामाजिक समस्याओं को जन्म दिया, उनकी विवेचना कीजिए।

प्रश्न 16. “महिला संगठनों को लिंग-भेद से मुक्त करने के लिए पुरुषों की सदस्यता को बढ़ावा मिलना चाहिए।” टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 17. भारत में वृद्ध जनसमूह पर वैश्वीकरण के प्रभाव का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 18. प्रादेशिकता की बढ़ती हुई भावना, पृथक राज्य की माँग का प्रमुख कारण है। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 19.

  1. ‘महाद्वीपीय विस्थापन’ के सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? इसके पक्ष में प्रमुख साक्ष्यों की विवेचना कीजिए।
  2. भारत के पूर्वी तट पर हाल ही में आए चक्रवात को ‘फाइलिन’ (Phailin) कहा गया। संसार में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को कैसे नाम दिया जाता है? विस्तार से बताइए।

प्रश्न 20.

  1. संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीपों के बनने के कारण बताइए।
  2. मौसम-विज्ञान में ‘तापमान व्युत्क्रम’ की घटना से आप क्या समझते हैं? उस स्थान के मौसम तथा निवासियों को यह कैसे प्रभावित करता है?

प्रश्न 21. उत्तरी-गोलार्ध में मुख्य गर्म मरुभूमि 20-30 डिग्री उत्तरी आक्षांश पर और महाद्वीपों के पश्चिम की ओर स्थित है। क्यों?

प्रश्न 22.

  1. पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भूस्खलन की घटनाओं के प्रायः होते रहने के कारण बताइए।
  2. पश्चिमी घाट की नदियाँ डेल्टा नहीं बनाती। क्यों?

प्रश्न 23.

  1. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भारत के दक्षिणी राज्यों में नई चीनी मिलें खोलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है? न्यायसंगत विवेचन कीजिए।
  2. भारत में अति-विकेन्द्रीकृत सूती-कपड़ा उद्योग की स्थापना में कारकों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 24. जीवाश्मी ईंधन की बढ़ती हुई कमी के कारण भारत में परमाणु ऊर्जा का महत्त्व अधिकाधिक बढ़ रहा है। परमाणु ऊर्जा बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की भारत व संसार में उपलब्धता की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 25. यह कहा जाता है कि भारत में देश की 25 वर्ष की आवश्यकता-पूर्ति के लिए शिला-तेल और गैस का पर्याप्त भण्डार है। तथापि, कार्यसूची में सम्पत्ति की निकासी उच्च स्थान पर नजर नहीं आती। इसकी प्राप्यता तथा आवेष्टित समस्याओं की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।

Upsc Previous Year Mains Question Paper

:-ALSO READ -:

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ; स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति | National Education Policy 2020 ( NEP 2020) in Hindi | NEP 2020 in Hindi

वैदिक काल में नारी शिक्षा की स्थिति। Women education status in Vedic Period in Hindi |

ऑनलाइन शिक्षा : फायदे और नुकसान । ONLINE EDUCATION : Advantages & Disadvantages ।

महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा : बदलाव भी है जरूरी । WOMENS EMPOWERMENT and WOMENS EDUCATION IN HINDIIN HINDI : Change is also important ।

शिक्षा का महत्व | IMPORTANCE OF EDUCATION |

युवा भारत और शिक्षा । विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन अध्यापक की बात अवश्य सुननी चाहिए। YOUNG INDIA AND EDUCATION

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। मातृभाषा और उसका महत्व। Importance Of INTERNATIONAL MOTHER LANGUAGE DAY IN HINDI

बुल्ली बाई एप क्या है? बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai?

मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों को आप चला रहे है या आपको वह चला रहे है ? Are you running mobile phones, digital devices or are they running you ? डिजिटल उपवास | Digital Fast | Effects of Technology in Hindi

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश | BURANSH ; STATE TREE OF UTTARAKHAND| FLOWERS OF BURANSH

चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi

UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू  कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND

Kaafal (काफल) : उत्तराखंड का दैवीय गुणों वाला फल।

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व  फूलदेई  | PHOOL DEI ; A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTEREST

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL