Blockchain Technology , Hash , Data , Mining in Hindi | ब्लॉकचैन तकनीक , हैश ,डाटा माइनिंग क्या होते है ?

Blockchain Technology 

ब्लॉकचैन और ब्लॉकचैन तकनीक ( Blockchain Technology)

ब्लॉकचैन दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला ब्लॉक (Block) और दूसरा चेन (Chain) | ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी ( Blockchain Technology) में बहुत सारे डेटा ब्लॉक होते है| इन ब्लॉक्स में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) यानी की डेटा रखा जाता है| अलग-अलग बॉक्स में अलग-अलग करेंसी यानी डेटा होते हैं, और ये एक-दूसरे से जुड़े होते हैं|

यहां हम आपको cryptocurrency के उस तकनीक के बारे में बतायेगे जिसके जरिए यह चलती है| यानी Blockhain के बारे में |

बिटकॉइन क्या है ( What is Bitcoin )

यह एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी है| क्रिप्टोकरेंसी यानी वर्चुअल करेंसी,  क्रिप्टोकरेंसी  ब्लॉकचेन तकनीक पर कार्य करती है | पिछले कुछ समय से बिटकॉइन नाम हर किसी ने सुना है| आप यह जानकर हैरान होंगे कि साल 2020 जहां देश-दुनिया के लिए परेशानियों भरा साल था वहीं दूसरी और बिटकॉइन होल्डर के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा | Bitcoin के वैल्यू का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2010 में 1 Bitcoin की कीमत महज 0.06 अमेरिकी डॉलर ( 2.85 रुपये) से भी कम थी, लेकिन अब एक Bitcoin की कीमत 50 लाख रुपये है| हमारे एक्सपर्ट बताते हैं कि यह Blockchain की वजह से हो पाया है क्योंकि ब्लॉकचेन की वजह से ही बिटकॉइन इतना कीमती, सुरक्षित और प्रसिद्ध हुआ|

ब्लॉकचेन दो शब्दों से मिलकर बना है| पहला ब्लॉक (Block) और दूसरा चेन (Chain) | ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी ( Blockchain Technology)  ब्लॉक का मतलब डेटा ब्लॉक से है| इन ब्लॉक्स में क्रिप्टोकरेंसी यानी की डेटा रखा जाता है| ये एक-दूसरे जुड़े होते हैं| और डेटा की एक लंबी चैन बनते जाती है| जैसे ही नया डेटा आता है, उसे एक नए ब्लॉक में दर्ज किया जाता है| एक बार जब ब्लॉक डेटा से भर जाता है तो उसे पिछले ब्लॉक से जोड़ दिया जाता है| इसी तरह सभी ब्लॉक्स एक-दूसरे जुड़ते जाते हैं|

डेटा क्या होता है ( What is Data ) 

हर एक ब्लॉक में डेटा, हैश और पिछले ब्लॉक का हैश होता है| अब ये तीनों चीजें क्या होती हैं? ब्लॉकचेन में जो डेटा store रहता है उसमें ट्रांजैक्शन की डीटेल्स होती हैं| इसमें सेंडर, रीसिवर और अकाउंट से सम्बंधित जानकारियां दर्ज रहती हैं| इन Data Blocks में क्रिप्टोग्राफी टेक्नोलॉजी के जरिए डेटा को Encode किया जाता है और ये ब्लॉक एक-दूसरे से जुड़कर लंबी चैन बनाते हैं| प्रत्येक Block में उससे पिछले Block का एक क्रिप्टोग्राफी हैश, एक टाइमस्टैम्प और लेनदेने का डेटा इत्यादि होता है| हर ब्लॉक अपने से अगले ब्लॉक से जुड़ा रहता है|

हैश क्या होता है ( What is Hash ) 

हैश को आप एक तरह से बायोमेट्रिक समझ सकते हैं जो हर किसी के लिए युनीक होता है| यह एक तरह का कोड होता है, जो आपके Thumb इम्प्रेशन की तरह युनीक होता है| अगर आप Block में किसी तरह का छेड़छाड़ करते है, तो ये हैश यानी कोड बदल देता है| ये सभी ब्लॉक्स एक दूसरे से वर्चुअली कनेक्टेड होते हैं| यह ऐसा सिस्टम होता है, जिसमें छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं होती | अगर आप एक ब्लॉक का डेटा बदलते है, तो फिर आपको दूसरे ब्लॉक का भी डेटा बदलना होगा|

हैश खोजने के बाद क्या करते है

जब कोई माइनर कोई solid hash खोजकर उससे ब्लॉक को सिक्योर कर देता है तो उस हैश को ब्लॉकचेन से जोड़ देते है और नेटवर्क में दूसरे नोड के जरिए उसे वेरिफाई करते है| इस प्रक्रिया को आम सहमति कहते है|

आम सहमति मिलने के बाद क्या करते है?

अगर आम सहमति हो गया तो समझिए ब्लॉक के सिक्योर होने की पुष्टि हो गई| यदि वह सही पाया जाता है तो उसे सिक्योर करने वाले माइनर को क्रिप्टोक्वॉइन दिए जाते हैं| यह एक तरह का रिवार्ड होता है जिसे काम का सबूत माना जाता है|

माइनिंग क्या होती है ( What is Mining)

क्रिप्टोग्राफी के जरिए खरीदी को क्रिप्टो माइनिंग कहते है यहां पर हर जानकारी का डिजिटल रूप से डेटाबेस तैयार करना पड़ता है| तथा जिनके द्वारा यह माइनिंग की जाती है, उन्हें माइनर्स कहते है|

Blockchain Technology क्या है

यह एक तरह का एक्सचेंज प्रोसेस है| जोकि डेटा ब्लॉक पर काम करता है| प्रत्येक ब्लॉक को एंक्रिप्शन के द्वारा सुरक्षित किया जाता हैं| ये ब्लॉक एक दूसरे से इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से कनेक्ट रहते हैं| इस तकनीक को सबसे पहले स्टुअर्ट हबर और डब्ल्यू स्कॉट स्टोर्नेटो ने 1991 में अपनाया था| इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को टाइमस्टैम्प करना था, ताकि इन डॉक्यूमेंट्स के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न की जा सके| सतोशी नाकामोतो ने 2009 में ब्लॉकचेन का इस्तेमाल से Bitcoin का आविष्कार करके दुनिया में क्रांति ला दी|

Bitcoin और Blockchain में अंतर

Blockchain Technology और Bitcoin दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है| दरअसल, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, एक तरह का प्लेटफॉर्म है जहां हम ना सिर्फ डिजिटल करेंसी बल्की किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रख सकते है| यानी ब्लॉकचेन एक डिजिटल लेजर हैं| वहीं Bitcoin एक डिजिटल माध्यम है, जिसके जरिए कुछ चीजों को ख़रीदा और बेचा जा सकता हैं| हालांकि इसे करेंसी कहना गलत हैं, क्योंकि इसकी असल दुनिया में कोई भौतिक वैल्यू नहीं हैं|, बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का बस एक उदाहरण है; कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क भी ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा संचालित होते हैं|

क्रिप्टोकरेंसी की किन देशों में क्या है स्थिति?

क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग पर चीन और थाइलैंड जैसे देशों में प्रतिबंध लगा हुआ है| चाइना ने जब प्रतिबंध लगाया था तो bitcoin और अन्य Alt coin के रेट तेजी से गिर गए थे| बाद में थाईलैंड ने भी इस पर प्रतिबंध लगा दिया | थाई सिक्‍योरिटी और एक्‍सचेंज कमीशन (SEC) ने क्रिप्‍टोकरेंसी और नॉन-फन्जिबल टोकन (NFTs) पर अत्‍यधिक सट्टेबाजी की चिंता जताते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया है| |

भारत में क्रिप्टो को लेकर अनेक खबरे समाचारो में चलती रहती है। सभी के नजर इसी पर है कि सरकार कब और कैसे इसको विनियमित करने का कार्य करेगी।

क्रिप्टोकरेंसी | बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी | Bitcoin Cryptocurrency | Cryptocurrency | Bitcoin | How is Bitcoin made ?

ब्लॉकचेन तकनीक | Blockchain Technology in Hindi | Cryptography | Blockchain Technology UPSC in Hindi

Facebook