फ़रवरी महीने का कर्रेंट अफेयर्स | February  – Monthly Current Affairs in Hindi

 

Important monthly current affairs in hindi for different exams – ssc, bank , nda, upsc, state pcs , railway etc . विभिन्न परीक्षाओं के लिए जरूरी करंट अफेयर्स।  Current Affairs in Hindi | Monthly Current Affairs in Hindi / February  – Monthly Current Affairs in Hindi

 

February  – Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • विश्व कुष्ठ दिवस :

जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ दिवस मनाया जाता है। इस साल 30 जनवरी 2022 को जनवरी का अंतिम रविवार पड़ने के कारण यह दिवस पूरे विश्व में मनाया गया। इस वर्ष विश्व कुष्ठ दिवस की थीम ” यूनाइटेड फ़ॉर डिग्निटी “ तथा कुष्ठ रोगियों के लिए सम्मानजनक जीवन जीने हेतु वातावरण निर्माण करना है।

 

  • आई एन आई पीआर अनुसंधान पोर्टल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अनुसंधान पोर्टल :

यह एक ऐसा पोर्टल है जहां सभी एनआईपीआर तथा शोध गतिविधियों पेटेंट दायर और प्रकाशन से संबंधित सूचनाओं को प्राप्त किया जा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से चल रहे शोध कार्यों की उपलब्धता को प्रमाणित किया जा सकता है।

 

  • तेलुगु फिल्म स्ट्रीट स्टूडेंट :

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता में तेलुगु फिल्म स्ट्रीट स्टूडेंट ने ₹200000 का पुरस्कार जीता। वही कारफ्यू फिल्म को डेढ़ लाख रुपए के दूसरे पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

 

  • एशले बार्टी :

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत लिया है। एशले बार्टी ने महिला एकल वर्ग में अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में 6-3 , 7-6 से हराया।

 

  • रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख :

लेफ्टिनेंट जनरल जिएवी रेड्डी को रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है।

 

  • कल्पना चावला :

कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था प्रतिवर्ष 1 फरवरी को अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि मनाई जाती है।

 

  • भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस :

भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस 1 फरवरी 2022 को मनाया जाता है। इस साल भारतीय तटरक्षक बल अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है।

 

  • RAMP कार्यक्रम ( Raising and Accelerating MSME Performance ) :

MSME से संबंधित यह एक रिकवरी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई की स्थिति सुधारना है । इस कार्यक्रम को 5 साल की अवधि के लिए लागू किया जाएगा । इस कार्यक्रम के लिए ₹6000 की अनुमानित लागत की घोषणा की गई है।
कोरोनावायरस महामारी में लोक डाउन की कारण एमएसएमई सेक्टर को अत्यंत बुरी तरह प्रभावित होना पड़ा था।

 

  • पीएम ई विद्या योजना : 

देश में डिजिटल शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। कोविड-19 के कारण शैक्षिक वर्ष प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण शैक्षिक वर्ष को सही ढंग से संचालित करने में सहायता हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत रेडियो, एजुकेशन चैनल, ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करने का प्रावधान किया गया है।

 

  • विश्व कैंसर दिवस :

प्रतिवर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस मनाने का उद्देश्य कैंसर के विरुद्ध लड़ाई लड़ने हेतु लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाता है।
विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 में हुई थी।

 

  • सघन मिशन इंद्रधनुष 4 :

देश में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने हेतु सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया है। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया द्वारा किया गया है।

 

  • JNU की पहली महिला कुलपति :

प्रोफेसर शांति श्री धूलिपूड़ी पंडित को जेएनयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। ये सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रोफेसर थी। प्रोफेसर पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी।

 

  • सचिंद्र नाथ सान्याल की पुण्यतिथि :

सचिंद्र नाथ सान्याल स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। सचिंद्र नाथ सान्याल का जन्म उत्तर पश्चिमी प्रांत बनारस शहर में वर्ष 1893 हुआ था। क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल को 80 की पुण्यतिथि पर याद किया गया हैं।

 

  • वंदे भारत ट्रेन के निर्माण का प्रस्ताव :

वर्ष 2022 – 2030 के केंद्रीय बजट में अगले 3 वर्षों में 400 नई वंदे भारत ट्रेन के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।

 

फ़रवरी महीने करंट अफेयर्स | February  – Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • लता मंगेशकर का निधन :

भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर का कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण 92 वर्ष में निधन हो गया है इनका पूरा नाम लता दीनानाथ मंगेशकर था । इनका जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ था।

 

  • रथ सप्तमी त्योहार :

इस वर्ष 7 फरवरी 2022 को रथसप्तमी त्यौहार मनाया गया यह एक वार्षिक त्योहार है । जो सूर्य देवता को समर्पित है। इस त्यौहार को अनेक नाम जैसे कि रथसप्तमी , अचला सप्तमी, माघ सप्तमी, सूर्य जयंती आदि के नाम से भी जाना जाता है । यह त्यौहार सूचित करता है कि सूर्य उत्तरायण में मार्ग कर मन कर रहा है।

 

  • आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप :

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है।

 

  • नई रोशनी योजना :

इस योजना के तहत 100000 महिलाओं को शिक्षित किया गया है । सरकार द्वारा पिछले 3 वर्षों में नई रोशनी योजना के तहत 26 करोड के मंजूर किए गए हैं। नई रोशनी योजना अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम है।

 

  • ऑपरेशन आहट :

मानव तस्करी को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन आहट शुरू किया गया है । ऑपरेशन आहट मुख्य रूप से उन ट्रेनों पर केंद्रित होगा जो सीमावर्ती देशों से संचालित होती हैं।

 

  • परय शिक्षालय :

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कक्षा 1 से 7 तक के छात्रों के लिए ओपन एयर क्लासरूम कार्यक्रम पड़ोसी स्कूल या परय शिक्षालय शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहित करना है । जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल छोड़ दिया था।

 

  • विश्व दलहन दिवस :

प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य खाद उत्पादन में दलहन के महत्व को रेखांकित करना है।

 

  • एम जगदीश कुमार :

शिक्षा मंत्रालय द्वारा एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एम जगदीश कुमार आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र हैं।

 

  • विज्ञान ज्योति कार्यक्रम :

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसके तहत 100 जिलों को कवर किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित ( STEM ) के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को संबोधित करना है।

 

  • विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस :

प्रतिवर्ष 11 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की समान पहुंच एवं भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

  • विश्व यूनानी दिवस :

प्रतिवर्ष 11 फरवरी को यूनानी दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह महान यूनानी शोधकर्ता हकीम अजमल खान के जन्म जन्म दिवस पर मनाया जाता है। हकीम अजमल खान एक प्रतिष्ठित भारतीय यूनानी चिकित्सक स्वतंत्रता सेनानी शिक्षाविद और यूनानी चिकित्सा में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे । इन्होंने 1921 में कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन की अध्यक्षता भी की थी।

 

  • ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध :

भारत द्वारा ड्रोन के आयात पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का प्राथमिक उद्देश्य चीन की कंपनी एसजेड डीजेआई टेक्नोलॉजी को भारत में प्रवेश करने से रोकना है। इस कदम से भारत के स्थानीय ड्रोन उद्योग को प्रोत्साहन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।

 

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय :

11 फरवरी, 2022 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा ज़िले के नगला चंद्रभान गाँव में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे।

 

  • कोआला :
  • कोआला (Koala) ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में वृक्षों पर रहने वाली दुर्लभ प्रजाति का जानवर है।
  • कोआला, फैसकोलार्कटिडाए (Phascolarctidae) प्रजाति का आखिरी दुर्लभ जानवर है।
  • कोआला को ‘लुप्तप्राय (endangered)’ प्रजाति के रूप में घोषित किया है।

 

  • स्वामी दयानंद सरस्वती :

12 फरवरी, 2022 को आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 198वीं जयंती मनाई गई।

 

  • विश्व रेडियो दिवस :

13 फरवरी, 2022 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। प्रधानमंत्री ने सभी श्रोताओं और इसके विकास में योगदान करने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ दीं।

 

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण :

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority-APEDA) ने 13 फरवरी, 2022 को अपना 36वाँ स्थापना दिवस मनाया।

 

  • फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर :

फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर को हाल ही में जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल हेतु चुना गया है।

 

February  – Monthly Current Affairs in Hindi

 

  • राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस : 

भारत ने 12 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (National Productivity Day) मनाया , “उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता” (Self-Reliance Through Productivity) थीम के तहत 12 से 18 फरवरी, 2022 तक “राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह” मनाया जा रहा है।

 

  • राष्ट्रीय महिला दिवस :

भारत में प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

  • अंतर्राष्ट्रीय एपिलेप्सी (मिर्गी) दिवस :

-: ALSO READ :-

दिसंबर महीने का करंट अफेयर्स | December ; Monthly Current Affairs in Hindi

जनवरी महीने का कर्रेंट अफेयर्स | January; Monthly Current Affairs in Hindi